फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi can not do well for country says priyanka

'मोदी सिर्फ मांगने वालों में, देश का भला नहीं कर सकते'

Fri, 02 May 2014 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 May 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
modi can not do well for country says priyanka

मोदी के खिलाफ लगातार हमलावर प्रियंका ने एक बार फिर उन पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए मोदी पर तंज कसे।

विज्ञापन


कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा गुरुवार को भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर फिर हमलावर रहीं।

प्रियंका ने कहा कि कुछ लोगों का काम सिर्फ मांगना है। ऐसे लोग देशवासियों का भला नहीं कर सकते।

राजनीति को सेवा का साधन और चुनाव प्रचार के गिरते स्तर को चिंताजनक बताते हुए प्रियंका ने अमेठी में हुए विकास को कांग्रेस की देन बताया।

प्रियंका ने की राहुल की तारीफ

modi can not do well for country says priyanka

राहुल गांधी के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए अमेठी के रण में उतरीं प्रियंका वाड्रा ने गुरुवार को एक बार फिर नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा।

अमेठी दौरे के तीसरे दिन प्रियंका की पहली नुक्कड़ सभा शाहगढ़ ब्लॉक के शहीद पार्क में होनी थी। तकरीबन दो घंटे विलंब से पहुंचीं प्रियंका ने सबसे पहले शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद वे मंच छोड़ सीधे पब्लिक के बीच पहुंच गईं। माइक हाथ में आते ही प्रियंका ने सबसे पहले राजीव गांधी महिला स्वयं सहायता समूह परियोजना से जुड़ी महिलाओं से हाथ उठाने को कहा।

प्रियंका ने कहा कि आज जिस परियोजना से जुड़कर करीब 12 लाख महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं उसकी शुरुआत वर्ष 2002 में भले ही उन्होंने की हो लेकिन उसे आगे बढ़ाने का काम राहुल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी पर हमलावर

modi can not do well for country says priyanka

उन्होंने महिलाओं से समूह के फायदे व नुकसान से जुड़े सवाल जवाब भी किए।

प्रियंका ने कहा हमारा काम रास्ता दिखाना है। उसे तय कर सफलता हासिल करना आपका काम।

इसके बाद नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने उनका नाम लिए बगैर कहा कि मांगना कुछ लोगों का स्वभाव बन गया है। ऐसे लोग देश का भला नहीं कर सकते।

मौजूदा चुनाव प्रचार के गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए प्रियंका ने कहा कि राहुल जहां आपको अपना परिवार समझते हैं वहीं अन्य लोग आपको लच्छेदार बातों में फंसाकर मूर्ख बनाने का काम करते हैं।

विज्ञापन

याद दिलाईं उपलब्धियां

modi can not do well for country says priyanka

नुक्कड़ सभा में परियोजना की महिलाओं से रू-ब-रू प्रियंका ने उनसे उपलब्धियों के बारे में पूछा। जागृति महिला संघ कौहार की अध्यक्ष राजपती विश्वकर्मा ने प्रियंका के सवालों का जवाब दिया।

राजपती ने कहा कि समूह के माध्यम से न वे आत्म निर्भर बनीं बल्कि उनके अंदर आत्म सम्मान का भाव भी जागृत हुआ।

पिता को भी किया याद
सभा को संबोधित करने के दौरान प्रियंका ने अपने पिता राजीव गांधी को भी याद किया। प्रियंका ने कहा कि पिताजी के साथ बचपन में अमेठी आने पर मैंने उनसे सफेद जमीन के बारे में पूछा था।

पिताजी ने कहा कि यह जमीन ऊसर है। बाद में उनकी ओर से लागू योजनाओं की वजह से अमेठी की ऊसर जमीन में हरियाली आई।

डरपोक हैं हमें बदनाम करने वाले

modi can not do well for country says priyanka

चुनावी मौसम में संस्कृति रक्षक संघ की ओर से सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाली पुस्तक बांटने वालों को प्रियंका ने आड़े हाथों लिया।

प्रियंका ने कहा कि किताब में लिखी गई तमाम बातें झूठी हैं और इसे बांटने वाले डरपोक हैं। हिम्मत है तो सामने आकर बात करें और जवाब लें।

उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता असलियत से वाकिफ है और वह इस तरह के दुष्प्रचार में आने वाली नहीं।

गौरतलब है कि अमेठी में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जो कि गांधी परिवार से जुड़ी आपत्तिजनक बातों से भरी किताब लोगों को बांटता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed