फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi and mulayam rally

मुलायम-मोदी दो को फिर होंगे आमने-सामने

Sat, 22 Feb 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
modi and mulayam rally

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी दो मार्च को फिर आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन


मुलायम सिंह इलाहाबाद में देश बचाओ-देश बनाओ रैली और मोदी लखनऊ में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे।


सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी ने बताया कि इलाहाबाद रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी महासचिव और सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह के नेतृत्व में सांसद शैलेंद्र कुमार, पूर्व सांसद रामपूजन पटेल समेत इलाहाबाद के सभी विधायक और प्रमुख नेता दिन-रात जुटे हुए है।

विज्ञापन


सांसद धर्मेंद्र यादव और विधायक संग्राम सिंह यादव रैली की तैयारी की समीक्षा कर सहयोग कर रहे हैं।

सपा इससे पहले आजमगढ़, बरेली, बदायूं, झांसी, मैनपुरी, वाराणसी, गोंडा, सहारनपुर और गोरखपुर में विशाल रैलियां कर चुकी है।

सपा सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सपा के तीन साइकिल जत्थे 23 फरवरी को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed