फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Modi agenda in UP vidhanmandal session

यूपी के विधानमंडल सत्र में गूंजेगा 'मोदी का एजेंडा'

Thu, 19 Jun 2014 04:26 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jun 2014 04:26 AM IST
विज्ञापन
Modi agenda in UP vidhanmandal session

आम चुनाव में यूपी में बड़ी जीत हासिल करने के बाद प्रदेश में सत्ता का ख्वाब देख रही भाजपा ने सपा सरकार को घेरने की के लिए खास एजेंडा तैयार किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सुनील बंसल की प्रदेश महामंत्री संगठन के पद पर नियुक्ति के बाद ही भाजपा ने सपा सरकार को घेरने के संकेत दे दिए थे। वहीं बंसल ने भी कहा था कि अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष होगा।
विज्ञापन


भाजपा का रूख देखकर तो यह स्पष्ट है कि वह अखिलेश सरकार के बख्शने के मूड में नहीं है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी जानता है कि केंद्र में ज्यादा समय तक सत्ता में बने रहने के लिए यूपी में पार्टी का मजबूत होना ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यह कहा जा सकता है कि विधानमंडल सत्र में जिन मुद्दों को भाजपा उठाएगी वह पार्टी को वर्तमान सत्ता के विकल्प के रूप में ही प्रस्तुत करेंगे।

इन मुद्दों पर हमला करेगी भाजपा

Modi agenda in UP vidhanmandal session

सत्र के पहले दिन कानून-व्यवस्था के प्रश्न पर भाजपाई दोनों सदनों में सरकार पर हमला बोलेंगे। विकास और वादाखिलाफी पर भी सरकार को घेरेंगे।

पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में यह तय हुआ कि भाजपा पूरी ताकत से दोनों सदनों में सरकार को घेरे। खास तौर पर महिलाओं से दुराचार और उनकी हत्याओं पर सरकार के रुख की निंदा करे।

सभी ने स्वीकार किया कि इस बार सदन में भाजपा को विशेष भूमिका निभानी होगी। लोकसभा चुनाव में जिस तरह जनता ने भाजपा का समर्थन किया है, उसके चलते पार्टी की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।

प्रदेश अध्यक्ष का आदेश घेर लो सरकार को

Modi agenda in UP vidhanmandal session

संख्या में कम होने के बावजूद सदन के भीतर पूरी शक्ति से सरकार के खिलाफ खड़ा होना पडे़गा, जिससे जनहित के सवाल पर चुप्पी साधने का संदेश जनता में न जाए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं पर जिस तरह हमले किए जा रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं, इसे देखते हुए भाजपा सदस्य पूरे सत्र के दौरान जब मौका मिले, सरकार को कठघरे में खड़ा करने में कोई कसर न छोड़ें।

उन्होंने बिजली और पानी संकट को भी मुद्दा बनाने पर जोर दिया। साथ ही गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मामला भी उठाने को कहा। बैठक को भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता सतीश महाना ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed