फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi addressed by three d technique

..तो इस तरह शहजादे के गढ़ पहुंचे नरेंद्र मोदी

Sat, 03 May 2014 03:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 May 2014 03:38 AM IST
विज्ञापन
modi addressed by three d technique
अपने भाषणों में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शहजादे कहकर पुकारने वाले मोदी खुद तो अमेठी नहीं गए लेकिन पांच जगहों पर जनता को संबोधित किया।
विज्ञापन


नरेन्द्र मोदी की 3 डी सभाएं आज प्रदेश के 30 लोकसभा क्षेत्रों के 59 स्थानों पर 3डी सभाएं हुईं।

इसके अतिरिक्त लखनऊ में भी भाजपा मुख्यालय पर 3डी सभा का आयोजन किया गया। जो कि 06:30 बजे से 08:30 बजे तक चलीं।

शुक्रवार को इलाहाबाद, आजमगढ़ में 2-2 सभाएं, अमेठी में 5 सभाएं, कैसरगंज फैजाबाद, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फूलपुर, अम्बेडकरनगर, भदोही, और सन्तकबीरनगर में 3-3 सभाएं, बहराइच में 4 सभाएं, देवरिया, डुमरियागंज, गोरखपुर, बांसगांव, महाराजगंज, लालगंज, जौनपुर, कुशीनगर, मिर्जापुर, चन्दौली, सलेमपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, घोसी, राबर्टसगंज, चन्दौली में एक-एक सभा का आयोजन किया गया।

मोदी की 5 जनसभाएं भी

modi addressed by three d technique

इसके अलावा शुक्रवार को मोदी ने 5 लोकसभा क्षेत्रों संतकबीर नगर, बस्ती, गोण्डा, कैसरगंज व श्रावस्ती में 4 चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

जिसमें उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने भी 2 मई को कुशीनगर, बांसगांव व बहराइच में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया।

वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (ए.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रामदास अठावले भी नरेन्द्र मोदी के साथ बस्ती में सभा को संबोधित किया।

प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने अमेठी, सलेमपुर, गाजीपुर और राबर्टसगंज में संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की तोंद है 56 इंच का

modi addressed by three d technique

इसके बाद अखिलेश यादव ने मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी का 56 इंच का सीना नहीं, तोंद है। वह झूठ का पुलिंदा हैं और मोदी का मतलब मॉडल आफ डिवाइडिंग इंडिया है।

ऐसे देश बांटने वाले तत्वों से जनता को सावधान रहने की जरूरत है। सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अखिलेश ने मुसलमानों को रिझाने की कोशिश की। बोले कि मौलवियों को नौकरी देने, उर्दू अनुवादकों की भर्ती करने का काम सिर्फ सपा ने किया है।

किसानों पर डोरे डालते हुए अखिलेश ने कहा कि किसान चिंतित न हों, चीनी मिलों का जो भी गन्ने का बकाया है, उसका भुगतान प्रदेश सरकार करेगी।

इस मौके पर नानपारा में बहराइच के प्रत्याशी शब्बीर अहमद वाल्मीकि व कैसरगंज की सभा में प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह पंडित के अलावा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव, प्रदेश सचिव जावेद आब्दी, ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह, जीतेंद्र सिंह जीतू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जफरउल्ला खां बंटी, एमएलसी अरुणवीर सिंह, तनवीर, नसीम, रघुनंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed