फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modern electric rickshaw will run soon in lucknow

लखनऊ की सड़कों पर जल्द नजर आएंगे मॉडर्न इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, परमिट से मिला छुटकारा

Mon, 02 Dec 2019 03:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Dec 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
modern electric rickshaw will run soon in lucknow
मॉडर्न इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की सड़कों पर जल्द मॉडर्न इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा दौड़ते नजर आएंगे। आरामदायक सफर का अहसास कराने वाले ये सफेद व नीले रंग के ऑटो रिक्शे लोगों को आकर्षित करेंगे। ये सीएनजी ऑटो रिक्शा से महंगे हैं। इनकी क्षमता तीन सवारी व चालक की है।
विज्ञापन


लेकिन चालकों को ऐसे ऑटो रिक्शा को चलाने के लिए न तो परमिट लेना पड़ेगा और न ही पंजीकरण शुल्क भरना होगा। जबकि अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये हैं। केवल फिटनेस शुल्क जमा कर ही पंजीकरण करा सकेंगे। इसका फिटनेस शुल्क भी लगभग 700-800 रुपये है।  
विज्ञापन


यात्रियों को किराए की रसीद भी मिलेगी
इस मॉडर्न ऑटो में किलोमीटर डिजिटल मीटर लगा होगा। इससे सफर करने वाला व्यक्ति दूरी के हिसाब से किराया चुका सकेगा। चालक भी किराए की रसीद मीटर से प्रिंट कर सवारी को दे सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस रूट पर चलेंगे ये सबसे बड़ा सवाल

किस रूट पर चलेंगे, तय नहीं
मॉडर्न इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा किस रूट पर चलेंगे ये सबसे बड़ा सवाल है। यानी इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा सीएनजी ऑटो रिक्शा की तर्ज पर हर रूट पर सवारी ढो पाएंगे, यह स्पष्ट नहीं हो सका।

प्रदूषण कम करने में मिलेगी मदद
मॉडर्न इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा के आरटीओ में पंजीकरण होने का सिलसिला शुरू हुआ है। इनके संचालन से प्रदूषण को कोई बढ़ावा नहीं मिलेगा। - सर्वेश चतुर्वेदी, संभागीय निरीक्षक आरटीओ लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed