फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Modern cities will be developed near Rapid and metro rail.

UP News: रैपिड रेल व मेट्रो के किनारे बसेंगे आधुनिक शहर, इन शहरों से मांगा गया ब्योरा

Tue, 30 May 2023 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 May 2023 08:30 PM IST
सार

योगी सरकार ने लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा के विकास प्राधिकरणों को आधुनिक शहर बसाने के लिए डवलपमेंट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Modern cities will be developed near Rapid and metro rail.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने उन सभी शहरों में आधुनिक शहर बसाने का फैसला किया है, जो रैपिड रेल और मेट्रो रेल से जुड़े हैं। इनमें लखनऊ के अलावा कानपुर, आगरा, मेरठ और गाजियाबाद शामिल हैं। इन शहरों में रैपिड रेल और मेट्रो के दोनों किनारे आधुनिक शहर बसाए जाएंगे। बड़े होटल, सभी सुविधायुक्त अपार्टमेंट, मल्टीलेवल पार्किंग, पार्क आदि की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


सरकार की मंशा को देखते हुए आवास विभाग ने इन शहरों के विकास प्राधिकरणों को जोनल डवलपमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी विकास प्राधिकरणों से इस संबंध में प्रस्ताव भी मांगा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधान परिषद उपचुनाव: लोकसभा चुनाव के नए सियासी समीकरणों के संकेत, अपने-अपने गठबंधन को बचाए रही BJP-सपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा: यूपी में हर दांव विफल अब दूसरे राज्यों पर फोकस, लोकसभा चुनाव में अन्य प्रदेशों में पैर पसारने की कवायद


अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि आधुनिक शहर बसाने के उद्देश्य से ही उप्र. ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट (टीओडी) नीति-2022 जारी की गई है।

इसका मकसद मेट्रो और रैपिड रेल वाले शहरों में कम जमीन पर अधिक निर्माण, आवासीय के साथ व्यावसायिक निर्माण और भू-उपयोग बदल कर उस पर जरूरत के आधार पर निर्माण की सुविधा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed