फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLC elections: Three BJP candidates are set to be elected unopposed, two of Etah-Mainpuri-Mathura and SP candidates from Bulandshahr seat rejected

एमएलसी चुनाव : भाजपा के तीन उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय, इन सीटों से सपा के प्रत्याशियों का पर्चा खारिज

Wed, 23 Mar 2022 01:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Mar 2022 01:19 AM IST
सार

एमएलसी चुनाव के लिए हो रहे चुनाव में पहले चरण के नामांकन में 139 उम्मीद्वारों ने नामांकन किया था। जिसमें 34 उम्मीद्वारों का नामांकन खामियों के चलते निरस्त हो गया। इसमें समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीद्वार शामिल हैं। एटा-मैनपुरी-मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से दो सदस्य चुने जाते हैं।

विज्ञापन
MLC elections: Three BJP candidates are set to be elected unopposed, two of Etah-Mainpuri-Mathura and SP candidates from Bulandshahr seat rejected
नरेंद्र भाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी के लिए हो रहे चुनाव में एटा-मैनपुरी-मथुरा की दो और बुलंदशहर सीट पर भाजपा के उम्मीद्वारों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। एटा-मैनपुरी-मथुरा की दोनों सीटों पर सपा के उम्मीद्वारों के पर्चे खारिज हो गए। वहीं बुलंदशहर सीट पर सपा गठबंधन की उम्मीद्वार सुनीता शर्मा ने नाटकीय घटना क्रम के बाद डीएम को हलफनामा देकर नाम वापसी की तारीख से पहले ही नाम वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके अलावा लखीमपुर खीरी में भी सपा उम्मीदवार अनुराग वर्मा का पर्चा खामियों के चलते खारिज हो गया। यहां अब दो उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन


एमएलसी के लिए हो रहे चुनाव में पहले चरण के नामांकन में 139 उम्मीद्वारों ने नामांकन किया था। जिसमें 34 उम्मीद्वारों का नामांकन खामियों के चलते निरस्त हो गया। इसमें समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीद्वार शामिल हैं। एटा-मैनपुरी-मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से दो सदस्य चुने जाते हैं। एक सीट के लिए सपा के उदयवीर सिंह और भाजपा के आशीष यादव और सुभाष पार्टी के अनुज कुमार ने नामांकन किया था। जबकि दूसरे सदस्य पद के लिए सपा के राकेश सिंह यादव और भाजपा के ओमप्रकाश सिंह ने नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन


नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र में कुछ खामियों के चलते सपा के दोनों प्रत्याशियों ने मंगलवार सुबह रिटर्निंग अधिकारी डीएम को अनुपूरक शपथ पत्र दिए। इसके बाद भी समीक्षा में दोनों प्रत्याशियों के शपथ पत्र में तीन कॉलम अपूर्ण पाए गए। वहीं अनुज कुमार के नामांकन पत्र में दस्तावेज पूरे नहीं थे। इस पर इन तीनों नामांकन पत्रों को रिटर्निंग अधिकारी ने अस्वीकृत कर दिया। इसके बाद भाजपा के आशीष यादव और ओम प्रकाश सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। इस सीट पर गठबंधन उम्मीद्वार सुनीता शर्मा ने नाटकीय घटना क्रम के बाद डीएम को हलफनामा देकर नाम वापसी की तारीख से पहले ही नाम वापस लेने की घोषणा कर दी। जिसके बाद इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र भाटी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा 24 मार्च को की जाएगी।

उधर, लखीमपुर खीरी सीट के लिए भी सपा के प्रत्याशी अनुराग वर्मा का नामांकन खारिज हो गया है। अब यहां भाजपा के अनूप गुप्ता और दूसरे निर्दल उम्मीद्वार नर सिंह के बीच मुकाबला होगा।

चार सीटों पर छह-छह उम्मीदवार मैदान में
विधान परिषद की चार सीटें ऐसी हैं, जिस पर छह-छह उम्मीद्वार मैदान में हैं। इसमें रामपुर-बरेली, प्रतापगढ़, आगरा-फिरोजाबाद और मेरठ-गाजियाबाद सीट है। इसके अलावा सात सीटें ऐसी हैं जहां दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें खीरी के अलावा बदायूं, हरदोई, लखनऊ-उन्नाव, मिर्जापुर-सोनभद्र, बुलंदशहर और अलीगढ़ की सीट शामिल है। अलीगढ़ में नामांकन पत्रों की जांच अभी नहीं हो सकी है।


दूसरे चरण की 6 सीटों के लिए 16 ने किया नामांकन
दूसरे चरण के नामांकन की छह सीटों के लिए मंगलवार को 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इस तरह इस चरण की सीटों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। सबसे अधिक देवरिया से सात, फैजाबाद सीट के लिए पांच, गोंडा के लिए चार, बस्ती-सिद्घार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज और बलिया के लिए 3-3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। नामंाकन पत्रों की जांच 23 मार्च को की जाएगी। 25 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed