फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mlc election

यूपी विधान परिषद: मतदान 23 मार्च को

Thu, 20 Feb 2014 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Feb 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
mlc election

चुनाव आयोग ने विधान परिषद की शिक्षक कोटे की छह व स्नातक कोटे की पांच सीटों के निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन


इन सीटों के लिए 23 मार्च को वोट डाले जाएंगे। चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को जारी कर दी जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बुधवार शाम बताया कि इन सीटों पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल 6 मई को समाप्त हो रहा है।

कौन-कौन्‍ा हैं मैदान में

mlc election

जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें स्नातक कोटे की लखनऊ सीट से निर्वाचित एसपी सिंह, वाराणसी से केदारनाथ सिंह, इलाहाबाद-झांसी सीट से डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, आगरा से विवेक बंसल, मेरठ से हेम सिंह पुंडीर शामिल हैं।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र बरेली-मुरादाबाद से निर्वाचित सुभाष शर्मा, लखनऊ से देवीदयाल शास्त्री, गोरखपुर-फैजाबाद से निर्वाचित ध्रुवकुमार त्रिपाठी, वाराणसी से चेत नारायण सिंह, मेरठ से ओमप्रकाश शर्मा और आगरा से जगवीर किशोर जैन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है चुनाव कार्यक्रम

mlc election

अधिसूचना -26 फरवरी
नामांकन -5 मार्च तक
शपथपत्र जांच -6 मार्च
नाम वापसी-8 मार्च तक
मतदान -23 मार्च
(सुबह 8 से शाम 4 बजे तक)
मतगणना -26 मार्च
यहां आचार संहिता लागू
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के उन समस्त जिलों (कानपुर नगर, कानपुर देहात व उन्नाव को छोड़कर) में जहां निर्वाचन होने हैं, वहां आदर्श आचार संहिता के प्रावधान तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed