फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mlb bhatt joins as kgmu vc

केजीएमयू को मिले नए वीसी, जानें क्या होंगी उनकी प्राथमिकताएं

Sat, 15 Apr 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Apr 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
mlb bhatt joins as kgmu vc
केजीएमयू वीसी का स्वागत करते स्टूडेंट्स
रेडियोथेरेपी विभाग के हेड डॉ. एमएलबी भट्ट ने केजीएमयू के नए वीसी का कार्यभार लेने के बाद अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि विवि में पढ़ाई का माहौल बेहतर करने के साथ मरीजों की भागदौड़ खत्म करना प्राथमिकता होगी। 
विज्ञापन


केंद्र व प्रदेश सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम होगा। मरीज से लेकर डॉक्टर, रेजिडेंट और कर्मचारियों के हित के साथ समाज और देश के लिए काम होगा। पेश है उनसे बातचीत के अंश..
विज्ञापन


सवाल: मरीजों को राहत देने के लिए क्या कदम उठाएंगे?
जवाब: केजीएमयू में काफी समय गुजार चुका हूं। हर तरह की समस्या यानी बीमारी से पूरी तरह वाकिफ हूं और अब उसका इलाज करने की जिम्मेदारी मिली है। मरीजों व उनके तीमारदारों को इलाज के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़े इसके लिए सिंगल विंडो और सेंट्रलाइज ट्रीटमेंट पॉलिसी को हर हाल में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: पिछले कुछ समय में इलाज महंगा हो गया है। इसके लिए क्या करेंगे?
जवाब: बेड चार्ज, जांच और अन्य मदों में ली जा रही फीस में बढ़ोतरी की जानकारी है। जो भी बढ़ोतरी चिकित्सा शिक्षा विभाग या सरकार के अनुमोदन के बिना हुई है उस पर विचार किया जाएगा। मरीजों को हर तरह से राहत दिलाने की कोशिश होगी।

सवाल: दवा संकट को लेकर हमेशा परेशानी बनी रहती है?
जवाब: विवि में रोगियों को सस्ती दर पर हर तरह की दवा मिले इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। उपलब्ध संसाधनों में बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। फार्मेसी के दवा संकट को जल्द से जल्द दूर करा लिया जाएगा। रोगियों को दवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

mlb bhatt joins as kgmu vc
वीसी एमएल भट्ट

सवाल: ट्रॉमा-टू में इलाज की व्यवस्था रंग नहीं ला सकी है?
जवाब: केजीएमयू ट्रॉमा-टू में इलाज की व्यवस्था पर रिव्यू किया जाएगा। फिलहाल हमारे पास इतने चिकित्सक नहीं है कि ट्रॉमा-टू को ट्रॉमा-वन की तरह चला सकें। शासन व सरकार से बात करने के बाद अंतिम फैसला होगा।

सवाल: विवि में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स पर फीस का बोझ बढ़ा है?
जवाब: स्टूडेंट्स पर फीस का बोझ बढ़ा है और आज की तारीख में पूरे प्रदेश में सबसे महंगी पढ़ाई हुई है तो इस संबंध में स्टूडेंट के साथ बैठक कर बात की जाएगी। हर संभव राहत देने की कोशिश होगी। सरकार से बात कर व्यवस्था को ठीक किया जाएगा।

सवाल: रेजिडेंट और मरीज के बीच अंतर बड़ा हो गया है?
जवाब: रेजिडेंट डॉक्टरों ने विभाग में दवा संकट को लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई है। अलग-अलग विभागों के वार्डों में जरूरी संसाधन की व्यवस्था कराई जाएगी तो ये  समस्याएं खत्म हो जाएंगी। रेजिडेंट्स को मरीजों व तीमारदारों के साथ सौम्य व्यवहार के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सवाल: पिछले तीन साल में केजीएमयू की तस्वीर बदली है उस पर क्या कहेंगे?
जवाब: तीन साल में 40 से 84 विभाग खोलना भविष्य के लिए बेहतर योजना है। आने वाले समय में इन विभागों को बेहतर करने के साथ जरूरी पदों को भरा जाएगा जिससे इनका संचालन बेहतर तरीके से हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed