फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mlas want ministers should be suspended

सपा में गूंजा 'मंत्री बर्खास्त हों' का नारा

Sat, 24 May 2014 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 May 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
mlas want ministers should be suspended

सपा मुखिया मुलायम की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी विधायक खुलकर मंत्रियों के विरोध में आ गए। विधायकों ने मंत्रियों की बर्खास्तगी तक की मांग कर डाली।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा का सिलसिला जारी रखते हुए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी विधायकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


अधिकतर विधायकों के निशाने पर मंत्री रहे। उन्होंने अपने क्षेत्रों में चुनाव जीतने में नाकाम रहे मंत्रियों को हटाने की मांग की।

संभल के विधायकों ने कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद को प्रत्याशी की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया तो हरदोई के विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल पर हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री रहे हार के लिए जिम्मेदार

mlas want ministers should be suspended

विधायकों ने आमतौर पर वोटों के ध्रुवीकरण को पार्टी प्रत्याशियों की हार का कारण माना लेकिन अपने मंत्रियों की खामियां गिनाने में भी पीछे नहीं रहे।

संभल के विधायकों ने कहा कि यदि इकबाल महमूद सक्रिय हुए होते तो शफीकुर्रहमान बर्क को मामूली वोटों से हार का सामना न करना पड़ता।

पूरे चुनाव के दौरान बर्क और इकबाल के बीच तल्ख रिश्ते चर्चा में रहे। अलीगढ़ के एक विधायक ने भी उनकी बात का समर्थन किया।

हरदोई के विधायकों ने पार्टी की बदहाली के लिए नरेश अग्रवाल को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि उन्होंने न तो विधायकों को भरोसे में लिया और न ही अन्य नेताओं को।

दावतें ही खाते रहे मंत्री

mlas want ministers should be suspended

पूर्वांचल के अधिकांश विधायकों ने अपने मंत्रियों की भूमिका पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि मंत्रियों ने विधायकों से न तो तालमेल बैठाया और न ही उनकी बात सुनी।

उन्होंने ऐसे मंत्रियों पर कार्रवाई की मांग की जो अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को बढ़त नहीं दिला पाए। उन्होंने मंत्रियों के बूथों पर मिले वोटों का आकलन करने की भी मांग की।

विधायकों ने दर्जा प्राप्त मंत्रियों पर खासतौर से निशाना साधा। कहा कि लालबत्ती लेकर वे दावतें खाने और डीएम, एसएसपी से प्रोटोकाल मांगने तक सीमित रह गए। उन्होंने चुनाव में पार्टी के लिए अपेक्षित योगदान नहीं किया।

अधिकारी करते रहे नमो नमो

mlas want ministers should be suspended

कई विधायकों ने कहा कि चुनाव के दौरान अधिकारी नमो-नमो कर रहे थे। उन्होंने न तो विधायकों की कोई बात सुनी और न ही विकास के कामों में दिलचस्पी दिखाई।

अलीगढ़ के एक विधायक ने तो यहां तक कहा कि डीएम ने उन्हें हवालात में डालने की चेतावनी दे डाली थी। विधायकों ने डीएम, एसएसपी, एसडीएम और थानेदारों तक पर उनकी बातें न सुनने का आरोप लगाया।

सड़क, बिजली और कानून व्यवस्था दुरुस्त करो
कई विधायकों ने मुलायम सिंह और अखिलेश यादव से सड़क, बिजली और कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

कहा कि सरकार की छवि बनाने में इन तीनों की अहम भूमिका होती है। एक विधायक ने तो चार महीने तक मुफ्त बिजली देने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि इससे पार्टी के प्रति लोगों की नाराजगी दूर हो जाएगी।

मुलायम भड़के

mlas want ministers should be suspended

कई विधायकों ने हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण का तर्क दिया तो मुलायम सिंह ने कहा कि उन्होंने समय से इसकी जानकारी क्यों नहीं दी।

उन्होंने कहा कि नतीजों से हताश या मायूस होने की जरूरत नहीं है। छह महीने में नई सरकार से लोगों का मोह भंग हो जाएगा।

सभी विधायक अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों के सुख-दुख में शरीक में हों। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जो जनता हराती है, वही बाद में जिताकर भेजती है।

अब तक सपा की जितनी भी बैठकें हुई हैं उसमें पार्टी विधायकों ने ध्रुवीकरण को हार की वजह बताया है और यह भी स्वीकार किया पार्टी ध्रुवीकरण को रोकने में नाकाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed