{"_id":"6564aa0a95bbcd28390cc84e","slug":"mlas-should-not-just-mark-their-attendance-in-the-house-also-participate-in-the-proceedings-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, विधायक सदन में केवल हाजिरी न लगाएं, कार्यवाही में शामिल भी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, विधायक सदन में केवल हाजिरी न लगाएं, कार्यवाही में शामिल भी हो
Mon, 27 Nov 2023 08:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Nov 2023 08:17 PM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विधायक शीतकालीन सत्र में सदन में केवल हाजिरी लगाकर औपचारिकता पूरी नहीं करें बल्कि सदन में उपस्थित रहकर अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन
यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विधायक शीतकालीन सत्र में सदन में केवल हाजिरी लगाकर औपचारिकता पूरी नहीं करें बल्कि सदन में उपस्थित रहकर अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाएं। विधानसभा में सोमवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में सतीश महाना ने कहा कि सदन में जनहित में सामूहिक चर्चा करनी चाहिए। सदन एक सार्थक चर्चा का माध्यम होता है। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से सदन की कार्यवाही में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप होगा।
विज्ञापन
नेतृत्व जैसा व्यवहार करेगा परिणाम वैसा ही होगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि सदन में राजनीतिक दलों का नेतृत्व जैसा व्यवहार करेगा परिणाम भी वैसा ही होगा। उन्होंने कहा कि देश की अन्य विधान सभाओं में जब उत्तर प्रदेश विधानसभा की चर्चा होती है तो यह चमत्कार जैसे लगता है। उन्होंने दलीय नेताओं के सहयोग पर भी प्रसन्नता व्यक्त किया कि अब लोग विकास को अपना मुद्दा बनाते है। उन्होंने कहा कि सदन को सुदृढ़ तरीके से चलाकर आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा संदेश देना चाहिए।
विज्ञापन
विधायक आवास की सुरक्षा बढ़ाएं
मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को विधायकों के आवास की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। विभिन्न दलों के नेताओं ने सरकार की ओर से गरीबों व कमजोर वर्ग के मरीजों के इलाज के लिए सरकार की ओर से दी जा रही आर्थिक सहायता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसमें किसी के साथ भेदभाव नही होना चाहिए।
विज्ञापन
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सदन चलने पर ही सभी समस्याओं का निदान और प्रदेश का विकास होता है। बैठक में समाजवादी पार्टी के सचेतक मनोज कुमार पांडेय ने बजट सत्र के संचालन में सपा की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अपना दल के नेता रामनिवास वर्मा, लोकदल के नेता राजपाल बालियान, सुभासपा के नेता ओम प्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के नेता अनिल कुमार त्रिपाठी, कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, बसपा के उमाशंकर सिंह ने भी सदन की कार्यवाही में सहयोग का भरोसा दिलाया।