{"_id":"5d337b3f8ebc3e6cd11bb113","slug":"mla-want-plot-and-house-lucknow-news-lko471893152","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों को राजधानी में चाहिए मकान-प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों को राजधानी में चाहिए मकान-प्लाट
विज्ञापन
विधायकों को चाहिए राजधानी में प्लॉट-मकान
लखनऊ। करीब डेढ़ दशक से राजधानी में विधायकों के लिए एलडीए और आवास विकास परिषद प्लॉट-मकान की कोई योजना नहीं लाया है। इस कारण उनको प्राथमिकता पर मकान-प्लॉट नहीं मिल पा रहे हैं। इसको लेकर अब सरकार से सवाल हुआ है। विधायक मोहम्मद असलम राईनी ने इस बारे में सवाल पूछा है, जिसके बाद इस बारे में आवास विकास और एलडीए से शासन ने जवाब मांगा है।
विधायक राईनी ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है कि प्रदेश के विधान मंडल सदस्यों को आवास हेतु राजधानी में जमीन एवं फ्लैट व विला देने पर क्या सरकार विचार करेगी? यदि नहीं तो क्यों? अब इस सवाल के जवाब के लिए शासन के अनुसचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी क ी ओर से आवास विकास परिषद और एलडीए से जवाब मांगा है। एलडीए वीसी पद पर बीबी सिंह के समय प्लॉट आवंटन घोटाले का मामला सामने आया था, जिसके बाद अफसरों ने सीधे आवंटन बंद कर दिए। उसके बाद से सिर्फ लॉटरी के जरिए ही आवंटन किया जाता है।
तीन दर्जन विधायक मांग चुके हैं मकान-प्लॉट
पिछले सालों में करीब तीन दर्जन विधायक एलडीए में मकान-प्लॉट के लिए अपने स्तर पर अलग-अलग आवेदन कर चुके हैं, मगर अब तक उनके लिए 2006 के बाद कोई योजना नहीं आई। एलडीए के अधिकारी ने बताया कि शासन को जवाब भेज दिया गया है। अभी विधायक-सांसद को आवंटन में पांच प्रतिशत का कोटा दिया जाता है। विधायकों के लिए अलग कोई योजना अभी नहीं है।