फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mla statement in front of media

विधायक की सफाई से उलझी दुष्कर्म की गुत्थी

Fri, 22 Nov 2013 01:57 AM IST
टीम डिजिटल/सुल्तानपुर
टीम डिजिटल/सुल्तानपुर Updated Fri, 22 Nov 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
mla statement in front of media

किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोप में घिरे सपा विधायक अरुण वर्मा ने गुरुवार को मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन


उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि लड़की ने जिस दिन की घटना का जिक्र किया है उस दिन वे विधानसभा सत्र में हिस्सा ले रहे थे।

उन्होंने मीडिया को इसका प्रमाण भी सौंपा।

उन्होंने इससे संबंधित विधानसभा सचिवालय उत्तर प्रदेश (कार्यवाही अनुभाग) के विशेष सचिव नरेश चंद्र का पत्र भी मीडिया को सौंपा।

पढ़ें-डौंडिया खेड़ा: खुद खजाना खोदने पहुंचे बाबा

पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2013 के द्वितीय सत्र के 18 सितंबर 2013 के उपवेशन में वे मौजूद थे।

सदर विधायक ने कहा कि किशोरी ने जिन अन्य आरोपियों के नाम लिए हैं उनमें से वे किसी को नहीं जानते।

आरोपित युवकों और उनकी कॉल डिटेल खंगाल ली जाए। उनकी किसी आरोपी से कभी बात तक नहीं हुई है।

उन्होंने खुद का मोबाइल कॉल डिटेल व आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालने की चुनौती भी दी।

विधायक ने कहा कि उनकी राजनीति व पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए लोग साजिश रच रहे हैं।

उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। वे न्यायालय का सम्मान करते हैं। किसी भी एजेंसी से उन पर लगे आरोपों की जांच कराई जा सकती है। प्रेस कांफ्रेंस में सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed