फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA Mehrotra opened a front against the CMO.

Lucknow News: विधायक मेहरोत्रा ने सीएमओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 05 Apr 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
MLA Mehrotra opened a front against the CMO.
विधायक रविदास मेहरोत्रा।
लखनऊ। डॉक्टर व कर्मचारियों की तैनाती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पूर्व में की गई शिकायत पर कार्रवाई न होने पर विधायक रविदास मेहरोत्रा ने सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। वहां से मामले की जांच अपर निदेशक को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

विधायक ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि सीएमओ के अधीन जनवरी में हुए वॉक इन इंटरव्यू में विदेशी व निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर करोड़ों रुपये खर्च करने वाले डॉक्टर ईडब्लयूएस कोटे का प्रमाणपत्र बनवाकर गरीब बन गए थे। विभाग ने इनका भी चयन कर लिया। सभी ईडब्लूएस कोटे के चयनित अभ्यर्थियों को जॉइन कराने के बाद उनकी जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि सत्यापन की प्रक्रिया पहले पूरी कराई जानी थी।
विज्ञापन

इसी तरह सीएमओ ऑफिस में लेवल 1 ग्रेड के डॉक्टर की तैनाती की गई, जबकि सीएमओ ऑफिस में लेवल 1 ग्रेड का कोई पद ही नहीं है। कई अन्य गड़बड़ी को लेकर भी विधायक ने कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि सीएमओ ने लीपापोती कर मामले को दबा दिया। अब विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता का कहना है कि विधायक के आरोप जांच में सही मिले तो रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed