{"_id":"6898d7a40a66a49fd2003ce2","slug":"mla-got-angry-after-seeing-sewerage-flowing-on-the-road-said-bring-me-shovel-i-will-clean-it-lucknow-news-c-13-knp1050-1332961-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क पर सीवरेज बहता देख भड़के विधायक, बोले- लाओ फावड़ा, मैं करता हूं सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क पर सीवरेज बहता देख भड़के विधायक, बोले- लाओ फावड़ा, मैं करता हूं सफाई
विज्ञापन
निरीक्षण करते विधायक डॉ. नीरज बोरा।
लखनऊ। पलटन छावनी और सेक्टर-ए सीतापुर रोड योजना कॉलोनी के निरीक्षण पर पहुंचे विधायक डॉ. नीरज बोरा इलाके में फैली गंदगी और सड़क पर बहते सीवरेज को देखकर भड़क गए। मौके पर मौजूद सुएज इंडिया के प्रतिनिधि और ज़ेडएसओ को फटकार लगाते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया- लाओ फावड़ा, मैं खुद ही सफाई कर देता हूं।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि वह खुद डॉक्टर हैं और सड़क पर बह रहा सीवरेज गंभीर बीमारियों को न्योता देगा। उन्होंने सुएज अधिकारियों को मौके पर कैंप लगाकर चोक सीवर चैंबरों की सफाई कराने के निर्देश दिए और साफ-सफाई के बाद स्वयं पुनः निरीक्षण करने की बात कही। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से मड़ियांव पुल की ओर जाने वाले सर्विस लेन पर बने अस्थायी कूड़ा पड़ाव और वहां फैली गंदगी देखकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी यहां कूड़ा डालते हैं, जिससे बदबू और गंदगी के कारण गुजरना मुश्किल हो गया है। इस पर विधायक ने तुरंत कूड़ा पड़ाव को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के आदेश दिए।
रामलीला पार्क के आसपास निवासियों ने सीवर जाम की समस्या और घरों में गंदा पानी भरने की शिकायत की। सुमन सिंह सहित कई महिलाओं का कहना था कि काफी दिनों से सीवर की सफाई न होने के कारण घर के बाथरूम में भी सीवर का गंदा पानी भरा है। उन्होंने विधायक को घर के अंदर ले जाकर स्थिति भी दिखाई। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए विधायक ने सुएज इंडिया के अधिकारियों को फटकार लगाई और जल्द समस्या समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 दिन बाद वह दोबारा निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर पार्षद मानसिंह यादव, पूर्व पार्षद बृज किशोर पांडेय, रुपाली गुप्ता, जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप यादव, सुएज इंडिया से संजय शाही, जोनल अधिकारी जोन-3 अमरजीत यादव, जेडएसआई जितेंद्र गांधी, नगर निगम की जेई नीतू वर्मा, उद्यान निरीक्षक गंगाराम गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
क्षतिग्रस्त पुलिया, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
कैलाश यादव पार्क गेट के सामने पार्षद निधि से आठ माह पहले नाली पर बनी पुलिया निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त मिली। विधायक ने निगम अधिकारियों को निर्माण कार्य का ऑडिट कराने और संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।