फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mission admission: it girls college pg admission process starts today

मिशन एडमिशन : आईटी गर्ल्स कॉलेज में पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन 7 जुलाई से

Tue, 06 Jul 2021 07:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
mission admission: it girls college pg admission process starts today
लखनऊ। आईटी गर्ल्स कॉलेज में पीजी कोर्सेज में नए सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। प्राचार्या डॉ. विनीता प्रकाश ने बताया कि संस्थान में एमए इंग्लिश, एमए जियोग्राफी, एमए समाजशास्त्र, एमए वुमेन स्टडीज, एमए इकनॉमिक्स, एमएससी न्यूट्रिशन, एमएससी जूलॉजी, एमएससी बायोटेक, एमएससी केमिस्ट्री में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए अलग-अलग कोर्सों में स्नातक स्तर पर न्यूनतम 45 व 50 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर साइंस स्नातक एमए मेंआवेदन कर रहे हैं तो उन्हें स्नातक में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। वे विद्यार्थी जिन्होंने एमए में आवेदन किया है, लेकिन स्नातक अंतिम वर्ष में उसका वह विषय ही नहीं था तो उसे आवेदन के लिए स्नातक में उस विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

डॉ. प्रकाश ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई से कॉलेज वेबसाइट www.itcollege.ac.in पर किए जा सकते हैं। इसके लिए शुल्क 1700 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, ऑफलाइन आवेदन फॉर्म कॉलेज से सुबह 10 से दोपहर 02 बजे तक 900 रुपये में प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही एक वर्षीय प्रोफेशनल रेग्युलर कोर्स बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के आवेदन भी 7 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए भी ऑनलाइन आवेदन 1700 रुपये देकर किए जा सकते हैं जबकि ऑफलाइन फॉर्म कॉलेज से 900 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed