फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mission admission : 60,000 in race for UG and PG

लखनऊ विश्वविद्यालय : यूजी-पीजी में दाखिले के लिए 60 हजार से ज्यादा आवेदन

Sat, 07 Aug 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
mission admission : 60,000 in race for UG and PG
mission admission : 60,000 in race for UG and PG
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा 23 से 29 अगस्त के बीच होना प्रस्तावित है। स्नातक व परास्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की आखिरी तिथि शनिवार को समाप्त हो गई। अब तक दोनों की लगभग 9000 सीटों के सापेक्ष 60 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जबकि विश्वविद्यालय ने अपनी पीएचडी प्रवेश परीक्षा 20 व 21 अगस्त को पहले से तय कर रखी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने मार्च से यूजी-पीजी व पीएचडी प्रवेश आवेदन शुरू किए थे। इंटर का परिणाम न आने के कारण कई बार प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ानी पड़ी थी। शनिवार को आवेदन की अंतिम तिथि खत्म होने के साथ ही प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पीएचडी के बाद यूजी प्रवेश परीक्षा की तैयारी है। स्नातक में बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ एलएलबी फाइव ईयर प्रमुख कोर्स हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए पहले ही पेपर पैटर्न जारी कर रखा है। प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। स्नातक के प्रत्येक कोर्स की प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों के होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा 90 मिनट की होगी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के बाद स्नातक प्रवेश परीक्षा 23 अगस्त से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी दिन आवेदन करने में छूटे पसीने
लविवि में स्नातक व परास्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की शनिवार को आखिरी तिथि थी। इस कारण काफी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन कर रहे थे। इसकी वजह से सुबह से ही सर्वर प्रभावित रहा। दिन में लगभग 15 मिनट के लिए साइट क्रैस भी हो गई थी। इस दौरान आवेदन नहीं हो सके। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे तुरंत ठीक करवाया। देर रात तक आवेदन की प्रक्रिया चलती रही। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि आखिरी दिन होने के कारण आज वेबसाइट पर काफी लोड था।

कालीचरण पीजी में प्रवेश आवेदन 20 तक
कालीचरण पीजी कॉलेज में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज में बीए में 800 सीट, बीकॉम में 360, बीकॉम ऑनर्स में 60, लाइब्रेरी साइंस में 60, बीजेएमसी में 60, एमए हिंदी, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र में 60-60, एमकॉम प्योर व एप्लाइड इकोनॉमिक्स में 60 सीटें हैं। प्रवेश आवेदन शुल्क 600 रुपये हैं। प्रवेश आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed