फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mission 2022: CM Yogi will churn the entire state till November, will stay in some district for four days a week and stay overnight

मिशन 2022: तूफानी दौरों से नवंबर तक पूरे प्रदेश को मथ देंगे योगी, सप्ताह में चार से पांच दिन किसी जिले में करेंगे प्रवास

Tue, 28 Sep 2021 11:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Sep 2021 11:30 AM IST
सार

प्रत्येक सप्ताह में चार से पांच दिन किसी न किसी सरकारी या संगठनात्मक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह हर दिन एक से दो जिलों में जा सकते हैं।

विज्ञापन
Mission 2022: CM Yogi will churn the entire state till November, will stay in some district for four days a week and stay overnight
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव-2022 के लिए अक्तूबर से अपनी चुनावी यात्रा को शुरू करेंगे। प्रत्येक सप्ताह में चार से पांच दिन किसी न किसी सरकारी या संगठनात्मक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह हर दिन एक से दो जिलों में जा सकते हैं। वहीं सप्ताह में दो से तीन दिन जिलों में रात्रि विश्राम कर वहां की चुनावी थाह लेने के साथ प्रशासनिक मशीनरी को दुरुस्त करेंगे और संगठन के जरिये चुनावी बिसात बिछाएंगे। भाजपा की कोर कमेटी ने विपक्षी दलों की धार को कुंद करने और चुनाव में भगवा माहौल बनाने के लिए नवंबर तक योगी से पूरा प्रदेश मथाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने 24 सितंबर को लखनऊ में अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट कर दिया था कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। जानकारों का कहना है कि उससे पहले 23 सितंबर की रात को मुख्यमंत्री आवास पर हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में ही चुनाव से पहले योगी के सभी 75 जिलों में दौरों की योजना बन गई थी।
विज्ञापन


योगी सप्ताह में चार से पांच दिन सरकारी या संगठनात्मक कार्यक्रमों में प्रतिदिन एक से दो जिलों का दौरा करेंगे। योगी को चुनावी चेहरा बनाने के बाद पार्टी ने उनकी लोकप्रियता को वोट बैंक में तब्दील कराने के लिए मजबूत योजना बनाई है। जिलों में किसी न किसी सरकारी परियोजना का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वहीं भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जाने वाले विधानसभा सम्मेलनों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आयोजनों के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों को भी सभा, रैली या सम्मेलन के रूप में आयोजित कर वहां भीड़ जुटाई जाएगी। सरकार और संगठन ने मिलकर योजना बनाई है कि नवंबर तक संगठनात्मक या सरकारी कार्यक्रमों के जरिये नवंबर तक योगी पूरे प्रदेश का चुनावी दौरा कर लें।

रात्रि विश्राम भी जिलों में करेंगे

जानकारी के मुताबिक योगी सप्ताह में दो से तीन दिन रात्रि विश्राम भी लखनऊ से बाहर किसी ना किसी जिले में करेंगे। वहां पर योगी संगठन के  लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर न केवल कील- काटें दुरुस्त करेंगे बल्कि चुनाव के मद्देनजर वहां की स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ समस्याओं के समाधान की राह बनाएंगे।

ध्रुवीकरण से विकास तक होगा मुद्दा
जानकारी के मुताबिक योगी चुनावी सभाओं में ध्रुवीकरण के लिए अब्बाजान से लेकर तालिबानी सोच जैसे शब्द बाणों से विपक्ष पर हमला जारी रखेंगे। वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण एवं दीपोत्सव के आयोजन, प्रयागराज के कुंभ, बरसाने की होली, काशी की देव दीपावली, शक्तिपीठों पर नवरात्रि के भव्य आयोजन जैसी उपलब्धियों से अपने परंपरागत वोट बैंक को साधेंगे। वहीं साढ़े चार साल की सरकार की उपलब्धियां भी बताएंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी भाजपा राधा मोहन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता के बीच सबसे लोकप्रिय नेता है। साढ़े चार वर्ष के शासन के बाद उनके प्रति जनता के मन में अटूट विश्वास और श्रद्धा है। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन ने योगी के हर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों और प्रवास की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed