फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Missing woman's dead body found hanging outside village

Lucknow News: लापता महिला का गांव के बाहर फंदे से लटका मिला शव

Mon, 23 Sep 2024 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Sep 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
Missing woman's dead body found hanging outside village
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मोहनपुरवा निवासी एक महिला सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई। जिसका शव गांव के बाहर बरगद के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटकता मिला। पति की सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलरी निवासी कुसहर यादव ने अपनी बेटी केशरानी (30) का विवाह 11 वर्ष पूर्व हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के मोहनलाल पुरवा निवासी पवन कुमार यादव से किया था। केशरानी पांच वर्ष तक अपने मायके में रही। जहां से चार माह पूर्व वह अपनी ससुराल आई थी। सोमवार सुबह केशरानी अपने बिस्तर से गायब थी। इस पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन

इस दौरान घर के पीछे कुछ दूरी पर लगे एक पीपल की पेड़ की डाल में रस्सी के फंदे के सहारे केशरानी का शव लटकता मिला। इसकी सूचना पति पवन यादव ने हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को दिया। जब तक पुलिस मौके तक पहुंची। परिजन शव को फंदे से नीचे उतारकर घर ले आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में थानाध्यक्ष हरदत्त नगर गिरंट शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष को बुलाया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स में
हत्या या आत्महत्या रिपोर्ट से ही होगा खुलासा
मोहनलाल पुरवा निवासी ग्रामीणों की माने तो केशरानी शादी के बाद अब तक कोई बच्चा नहीं हुआ। परिवार में किसी बात को लेकर उसका अक्सर विवाद होता रहता था। इससे परेशान होकर वह विगत पांच वर्ष तक मायके में रही। दो दिन पूर्व भी उसका ससुराल में विवाद हुआ था। वहीं बच्चा न होने के कारण वह कुछ परेशान भी रहती थी। ऐसे में मामला हत्या का है या आत्महत्या का समझ से परे है। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि रविवार रात खाना खाकर सभी लोग सोए थे। सुबह जगने पर केशरानी बिस्तर से नदारद थी। ससुराल के लोग मौत को आत्महत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed