फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Missing outpost in-charge found in a Prayagraj hotel

Lucknow News: लापता चौकी इंचार्ज प्रयागराज के होटल में मिले

Wed, 19 Aug 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Missing outpost in-charge found in a Prayagraj hotel
लखनऊ। सात दिन से लापता इंदिरानगर थाने के तहत आने वाली तकरोही चौकी के प्रभारी दरोगा आनंद कुमार मिश्रा सोमवार को प्रयागराज के होटल में परिजनों को मिल गए। वह 11 अगस्त को थाने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनकी पत्नी व दरोगा अंजली ने सरोजनीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सरोजनीनगर के विष्णु लोक कॉलोनी निवासी अंजली डीसीपी सेंट्रल के कार्यालय में तैनात हैं। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव के मुताबिक दरोगा आनंद ने बताया कि वह घरवालों से नाराज थे। घर से निकलने के बाद वाराणसी चले गए। यहां दो दिन रहने के बाद उन्होंने प्रयागराज के लिए कार बुक कराई। फिर वह प्रयागराज चले गए और तबसे होटल में ही ठहरे हुए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आनंद सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed