{"_id":"69e70c20529086fd890e5322","slug":"miscreants-shoot-husband-of-district-panchayat-member-in-gonda-condition-critical-referred-to-lucknow-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य के पति को मारी गोली, हालत नाजुक; लखनऊ के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य के पति को मारी गोली, हालत नाजुक; लखनऊ के लिए रेफर
Tue, 21 Apr 2026 11:03 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:03 AM IST
सार
गोंडा में बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य के पति को गोली मार दी। उन्हें नाजुक हालत में लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के गोंडा में सोमवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह के पति भूपेंद्र सिंह (45) को बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटना परसपुर थाना क्षेत्र के डेहरास गजराजपुरवा गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि गांव भूपेंद्र सिंह सोमवार रात करीब 10 बजे स्कॉर्पियो से अकेले किसी शादी में जा रहे थे। घर से महज 200 मीटर दूर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे गांव और घर के लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें केजीएमयू, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी विनीत जायसवाल, एडिशनल एसपी पूर्वी अजीत कुमार, सीओ, फील्ड यूनिट, सर्विलांस सेल व परसपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटना की जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। हमलावरों की तलाश की जा रही है।