फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   misbehave with woman

ई-रिक्शा चालक ने की महिला से अभद्रता

Fri, 16 Apr 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
misbehave with woman
लखनऊ। ई-रिक्शा से गोमती नगर जा रही महिला सवारी से चालक ने अभद्रता की। परेशान होकर महिला सवारी में गोमती नगर थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमती नगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, पीड़िता ने तहरीर दी है जिसमें उसने बताया है कि बुधवार दोपहर वह निशातगंज चौराहे के पास से ई-रिक्शा में सवार हुई थी। आरोप है कि ई-रिक्शा ड्राइवर रास्ते भर द्विअर्थी गाने बजाता रहा। टोकने पर गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि गोमती नगर रिवर फ्रंट पहुंचने पर महिला किसी तरह से ई-रिक्शा से उतर गई। रुपये देने के दौरान भी आरोपी ड्राइवर ने महिला से अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया। इसके बाद गोमतीनगर थाने पहुंचकर महिला ने ई-रिक्शा नम्बर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed