फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'Mirror trains' will run to Ayodhya, Varanasi, and Mathura.

Lucknow News: अयोध्या, वाराणसी और मथुरा के लिए चलेंगी मिरर ट्रेनें

Thu, 06 Aug 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
'Mirror trains' will run to Ayodhya, Varanasi, and Mathura.
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लखनऊ से अयोध्या, वाराणसी और मथुरा के लिए मिरर ट्रेनें चलाएगा। उत्तर, पूर्वोत्तर व उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन इन्हें पटरी पर उतारेगा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी बताते हैं कि क्लोन और मिरर ट्रेनें अलग-अलग होती हैं। एसी एक्सप्रेस लखनऊ मेल की क्लोन ट्रेन है। क्लोन ट्रेनें मुख्य ट्रेनों के आगे-पीछे चलाई जाती हैं, जो सफर में लगभग बराबर समय लेती हैं। मिरर ट्रेनें उन ट्रेनों को कहा जाता है, जो विपरीत दिशा से एक ही समय पर चलाई जाएं। वाराणसी से लखनऊ के लिए शटल ट्रेन सुबह छह बजे चलती है। ठीक वैसे ही छह बजे लखनऊ से वाराणसी के लिए मिरर ट्रेन रवाना की जाएगी। मिरर ट्रेनें दोनों स्टेशनों से एक ही समय पर एक-दूसरे की ओर चलेंगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी बताते हैं कि वर्ष 2023 में तत्कालीन डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने लखनऊ से वाराणसी के लिए मिरर ट्रेन का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, इस पर काम नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारबाग स्टेशन पर बढ़ाई जा रहीं सुविधाएं
ट्रेनों की संख्या के साथ चारबाग स्टेशन पर सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। रेलवे स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है। यहां लिफ्ट, एस्केलेटर, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed