{"_id":"62587686f8e5f4089c5440b9","slug":"ministers-will-stay-in-the-capital-for-four-days-in-a-week-and-in-the-districts-for-three-days-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का फरमान : सप्ताह में चार दिन राजधानी और तीन दिन जिलों में प्रवास पर रहेंगे मंत्री, करेंगे जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का फरमान : सप्ताह में चार दिन राजधानी और तीन दिन जिलों में प्रवास पर रहेंगे मंत्री, करेंगे जनसुनवाई
Fri, 15 Apr 2022 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:01 AM IST
सार
योगी 2.0 में विभागों के कामकाज का 100 दिन का एजेंडा तय करने के बाद छह महीने, दो वर्ष व पांच वर्ष का एजेंडा तय करने की कार्यवाही चल रही है। साथ ही विभागीय कामकाज तथा फील्ड में योजनाओं-परियोजनाओं के क्रियान्वयन व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था बनाने की पहल की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोबारा सत्ता संभालने के बाद राजकाज का 100 दिन का एजेंडा तय करने के साथ मंत्रियों के कामकाज की रूपरेखा भी तय कर दी है। मंत्री सप्ताह के चार दिन लखनऊ में और तीन दिन जिलों में प्रवास पर रहेंगे।
विज्ञापन
योगी 2.0 में विभागों के कामकाज का 100 दिन का एजेंडा तय करने के बाद छह महीने, दो वर्ष व पांच वर्ष का एजेंडा तय करने की कार्यवाही चल रही है। साथ ही विभागीय कामकाज तथा फील्ड में योजनाओं-परियोजनाओं के क्रियान्वयन व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था बनाने की पहल की गई है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि शासन की ओर से मंत्रियों के लिए दिनवार एजेंडा तय कर दिया गया है। मंत्री सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार लखनऊ में रहेंगे। मंत्री सोमवार को अपने ऑफिस में उपलब्ध रहकर शासकीय कार्यों के साथ जनसुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को कैबिनेट की संभावित बैठक के लिए उपलब्ध रहेंगे और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मंगलवार या बुधवार को शासन की ओर से गठित कमेटियों की होने वाली बैठकों में शामिल होंगे। शुक्रवार, शनिवार व रविवार को जिलों में और प्रभार वाले जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे।