फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minister's inspection has no effect, garbage still remains in the park and on the road

Lucknow News: मंत्री के निरीक्षण का असर नहीं, पार्क और सड़क पर अब भी कूड़ा

Mon, 16 Jun 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Minister's inspection has no effect, garbage still remains in the park and on the road
कूड़ा।
लखनऊ। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को अमीनाबाद सहित शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था, मगर इसका असर नहीं दिखा। अमीनाबाद मार्केट स्थित हनुमान मंदिर पार्क में रविवार को भी मलबा जस का तस पड़ा रहा। कई जगह कूड़े के ढेर भी दिखे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्क की देखरेख नहीं हो रही है। पहले यह पार्क हरियाली से चमकता था, लेकिन अब दुकानदार इसमें कूड़ा फेंक रहे हैं। पार्क में लगा हैंडपंप भी खराब है। पार्क की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण भी कर रखा है। इससे मंदिर और पार्क चारों ओर से घिर गए हैं। यहां पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे वाहन सड़क पर खड़े होते हैं और जाम लगता है।
विज्ञापन

सड़क पर फिर कूड़े का अंबार
मंत्री ने विवेकानंद वार्ड का भी निरीक्षण किया था। यहां रविवार को महानगर सेक्टर एच पार्क के बाहर सड़क पर फिर कूड़े का ढेर लगा रहा। यहां कूड़ा डालने से रोकने के लिए नगर निगम ने कॉम्पैक्टर लगाया है, लेकिन वह बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iशराबियों झुंड यहां हर समय रहता है, जो मना करने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। महिलाओं को आने में काफी समस्या होती है। इनका पूरा समूह एक साथ रहता है। I
I- राजेश गुप्ता, अमीनाबाद I


Iकई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मौन बैठे हैं। कुछ लोगों का अतिक्रमण लगातार जारी है। इससे मंदिर परिसर और पार्क पूरी तरह घिरता जा रहा है। पार्किंग की भी सुविधा नहीं है। इससे जाम की समस्या रहती है। I
I- अंकित गुप्ता, अमीनाबाद I
I
I
Iशुद्ध पानी के लिए टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। करीब तीन साल होने को है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इससे शुद्ध और अच्छा पानी सिर्फ सपना ही है। I

I- विशाल जैन, अमीनाबादI

Iअमीनाबाद के हनुमान मंदिर पार्क में पहले से पड़ाव घर बना है। यहां कूड़ा उठान की जिम्मेदारी निजी कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान के पास है। उसे नोटिस जारी किया जा रहा है। कर्मचारियों का वेतन भी काटा जाएगा। कुछ दुकानदार यहां कूड़ा डंप कर देते हैं। उनका चालाना भी काटा जा चुका है।I

I- सतीश यादव, सफाई निरीक्षक नगर निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed