{"_id":"5f114faa8ebc3e635473161e","slug":"minister-suresh-rana-instructed-to-give-13-380-crore-sugarcane-price-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 13,380 करोड़ बकाया गन्ना मूल्य शीघ्र देने के मंत्री सुरेश राणा ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 13,380 करोड़ बकाया गन्ना मूल्य शीघ्र देने के मंत्री सुरेश राणा ने दिए निर्देश
Fri, 17 Jul 2020 03:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Jul 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
मंत्री सुरेश राणा
- फोटो : अमर उजाला
चीनी मिलों पर पेराई सत्र 2019-20 का 13380 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मिलों पर दबाव बनाकर किसानों को शीघ्र बकाया दिलाएं। वे गुरुवार को अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बैठक में वर्तमान एवं विगत पेराई सत्रों के गन्ना मूल्य भुगतान, पेराई सत्र 2020-21 के लिए गन्ना सर्वे की प्रगति, अनुशासनिक कार्रवाई लंबित प्रकरणों, सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयों के समय पर भुगतान तथा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि वर्तमान पेराई सत्र (2019-20) में 119 चीनी मिलों ने कुल 35,800 करोड़ रुपये मूल्य का गन्ना खरीदा है और 15 जुलाई तक किसानों को 22,420 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
इस तरह किसानों का चीनी मिलों पर 13,380 करोड़ रुपये अभी बकाया है। अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान की दैनिक मॉनिटरिंग की जा रही है। चीनी मिलों से शीघ्र भुगतान कराने तथा भुगतान में लापरवाही बरतने वाली चीनी मिलों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला योजना वर्ष 2020-21 की अनुमोदित कार्य योजनाओं तथा बॉर्डर एरिया डवलपमेंट कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। विकास कार्यों की समीक्षा में टिड्डी दल की रोकथाम की स्थिति, गन्ना सर्वे, खांडसारी इकाइयों की स्थापना, क्रय केंद्रों के निरीक्षण एवं उनमें हुई कार्रवाई की स्थिति और गन्ना कृषक पुरस्कार योजनाओं व सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।