{"_id":"606d5276eb6654678815c4a9","slug":"minister-of-state-for-jail-said-mukhtar-will-not-get-any-kind-of-vip-facility-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल राज्य मंत्री बोले, मुख्तार को नहीं मिलेगी जेल में किसी तरह की वीआईपी सुविधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेल राज्य मंत्री बोले, मुख्तार को नहीं मिलेगी जेल में किसी तरह की वीआईपी सुविधा
Wed, 07 Apr 2021 04:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Apr 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने कहा है कि पंजाब से यूपी लाए जा रहे माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में आम कैदियों की तरह रखा जाएगा। उसे किसी तरह की सुविधा नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजार किए गए हैं।
जेल के बाहर भी व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस बैरक में मुख्तार को रखा जाएगा उसकी भी लगातार निगरानी की जाएगी। बांदा जेल की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जैकी ने कहा कि मुख्तार पहले भी बांदा जेल में लंबे समय तक रह चुका है, जेल में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं।
उधर, प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मुख्तार को यूपी लाया जा रहा है। उसे बांदा जेल में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं सूत्रों का कहना है कि मुख्तार की पंजाब से बांदा यात्रा पर मुख्यमंत्री कार्यालय भी नजर बनाए हुए है और पल-पल की अपडेट ले रहा है।