फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minister of State for Basic Education Satish Chandra Dwivedi says Council will give tablets for digital learning to schools

परिषदीय स्कूलों को डिजिटल लर्निंग के लिए देंगे टैबलेट : द्विवेदी  

Wed, 26 Aug 2020 11:10 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 26 Aug 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Basic Education Satish Chandra Dwivedi says Council will give tablets for digital learning to schools
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी - फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमण को देखते हुए डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों को टैबलेट दिए जाएंगे। शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे टैबलेट के जरिए विद्यार्थियों को रोचक तरीके से पढ़ा सकें व लेक्चर रिकॉर्ड कर सकें। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स को भी टैबलेट दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि केंद्र सरकार ने 2020-2021 के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत 8609.62 करोड़ रुपये के यूपी के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। परिषदीय प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भवन निर्माण व विस्तार तथा फर्नीचर के लिए 488.61 करोड़, शैक्षिक सामग्री व स्वच्छता एक्शन प्लान के लिए 574 करोड़ और गुणवत्ता सुधार के लिए 331.99 करोड़ रुपये की सहायता मिली है। विद्यालयों में पीने के साफ पानी की व्यवस्था की जाएगी तथा विद्युतीकरण के साथ ही जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे 
द्विवेदी ने बताया कि छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के लिए 25.95 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। छात्र-छात्राओं को कौशल विकास के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही छात्राओं की सुविधा के लिए 8वीं तक के विद्यालयों में कचरा भट्ठी (इंसीनरेटर) लगाए जाएंगे। इससे सैनिटरी पैड को नष्ट किया जा सकेगा। परिषदीय विद्यालयों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को भी उच्चीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed