फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minister Kaushal Kishore s son Vikas share photo while sitting in flight claimed to be outside at time of inci

Lucknow: मंत्री के बेटे ने फ्लाइट में बैठे हुए अपनी और टिकट की फोटो की शेयर, घटना के समय बाहर होने का दावा

Fri, 01 Sep 2023 12:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Sep 2023 12:52 PM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बेगरिया फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर उर्फ आशु के साथ रहता था।

विज्ञापन
Minister Kaushal Kishore s son Vikas share photo while sitting in flight claimed to be outside at time of inci
विकास किशोर (बाएं) और मृतक विनय श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत के बाद मंत्री के बेटे विकास किशोर ने फ्लाइट में बैठे हुए अपनी और टिकट की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। दावा किया है 31 अगस्त की शाम को वह दिल्ली के लिए रवाना हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ये तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेगरिया फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर उर्फ आशु के साथ रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तड़के 4 बजे विनय के सिर में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था। मौके पर अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी, शमीम बाबा, अंकित वर्मा, अजय रावत सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय, अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

विज्ञापन

कौशल ने पुलिस कमिश्नर को सूचना दी
कौशल किशोर ने घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी जिसके बाद डीसीपी पश्चिमी राहुल राज, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी चौक सुनील सिंह, एसीपी काकोरी अनूप सिंह फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। डीसीपी ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed