{"_id":"632b17a25bc32f0cc645cc95","slug":"minimum-rate-of-wages-fixed-in-agriculture-sector-rs-5304-per-month-or-rs-204-per-day-will-have-to-be-paid","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : कृषि क्षेत्र में मजदूरी की न्यूनतम दर तय, 5304 रुपये प्रतिमाह या 204 रुपये प्रतिदिन देना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : कृषि क्षेत्र में मजदूरी की न्यूनतम दर तय, 5304 रुपये प्रतिमाह या 204 रुपये प्रतिदिन देना होगा
Wed, 21 Sep 2022 07:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 21 Sep 2022 07:24 PM IST
सार
वन संबंधी या काष्ठ कला संबंधी कार्य जो कृषि कार्य के साथ किए जाते हों, दुग्ध उद्योग, पशुधन, मधुमक्खी पालन, कुक्कुट पालन आदि के कार्य भी इस श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र में कृषि क्षेत्र में लगे मजूदरों की मजदूरी की न्यूनतम दरें तय कर दी गई हैं। इसके तहत बालिग मजदूरों को प्रतिमाह न्यूनतम 5304 रुपये या 204 रुपये प्रतिदिन देना ही होगा। कृषि के कार्यों जैसे भूमि को जोतना एवं बोना, उत्पादन, उगाना और काटना, उपज को मंडी के लिए तैयार करना, भंडार या मंडी में देना या मंडी तक पहुंचाने का कार्य करना शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी प्रकार के फार्मों में जिनमें म्यूनिसिपल या कैंटोनमेंट की सीमाओं के छह किमी के भीतर फार्म भी शामिल हैं, में मशरूम की खेती सहित अन्य कार्य करना शामिल किया गया है। इसके अलावा वन संबंधी या काष्ठ कला संबंधी कार्य जो कृषि कार्य के साथ किए जाते हों, दुग्ध उद्योग, पशुधन, मधुमक्खी पालन, कुक्कुट पालन आदि के कार्य भी इस श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन