फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   miner girl gang raped in lucknow

जंगल में लकड़ी बीनने गई पांचवीं की छात्रा से गांव के दो किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 31 Dec 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
miner girl gang raped in lucknow
मोहनलालगंज (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक गांव में गुरुवार शाम लकड़ी बीनने गई कक्षा पांच की छात्रा को अकेली पाकर गांव के ही झाड़ियों में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हैवानियत के बाद दोनों किशोरों ने छात्रा की पिटाई भी की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज के एक गांव में रहने वाले बुजुर्ग किसान ने गुरुवार देर शाम कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहू की 11 वर्षीय बहन उन्हीं के घर में रहती है। वह गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है। बुजुर्ग के मुताबिक गुरुवार शाम पांच बजे लड़की उनके साथ जंगल से लकड़ी बीनने गई थी। वहां वह कुछ दूर आगे निकल गई और वह पीछे रह गए। इसी बीच कहीं से वहां गांव के दो किशोर पहुंच गए और लड़की को अकेली देख छेड़खानी करने लगे। इसके बाद उसे झाड़ियों में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की की पिटाई की और धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों के भागने के बाद लड़की ने शोर मचाया तो वह भागते हुए उसके पास पहुंचे। छात्रा ने उन्हें आपबीती बताई तो वह पीड़िता को लेकर मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचे। कोतवाली के अतिरिक्त इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी किशोरों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed