फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Milky light will illuminate 53 intersections, markets and temples

Lucknow News: दूधिया लाइट से जगमगाएंगे 53 चौराहे, बाजार व मंदिर

Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Milky light will illuminate 53 intersections, markets and temples
रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के 53 चौराहा, बाजार और मंदिर परिसर जल्द ही दूधिया लाइट से जगमगाएंगे। विधायक निधि की किस्त मिलने के बाद सदर विधायक अदिति सिंह ने स्थलों का चयन करके हाई मास्ट लाइट लगवाने की संस्तुति कर दी है। विधायक की संस्तुति के बाद डीआरडीए में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही हाई मास्ट लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सदर विधायक ने राही, अमावां और सतांव क्षेत्र के प्रमुख चौराहा, बाजारों में व्यापारियों, किसानों व पटरी दुकानदारों की सुविधा के लिए हाईमास्ट लाइट लगवाने का काम शुरू किया है। उन्होंने भरतगंज चौराहा, लक्ष्मणगंज चौराहा, टिकरा बाजार, मनेहरू चौराहा, लोधवामऊ मंदिर परिसर, संदी नागिन मंदिर परिसर, जेतुआ शिवमंदिर परिसर, शंकरगंज बाजार, दरीबा तिराहा, गौरीगंज बाजार तिराहा, रतंसीपुर में अशोक स्तंभ, रामगंज चौराहा, पटेल नगर चौराहा सहित 53 स्थलों पर हाई मास्ट लाइट विधायक निधि से लगवाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

विधायक की संस्तुति पत्र मिलने के बाद डीआरडीए में हाईमास्ट लाइट लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सदर विधायक ने 53 सार्वजनिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगाने की संस्तुति की है। पत्र आने के बाद औपचारिकताएं पूरी कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed