फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Milkipur bypoll: voting on 5 February.

मिल्कीपुर उपचुनाव: पोलिंग पार्टियां रवाना, पांच फरवरी को है मतदान, वोटिंग की सभी तैयारियां पूरी

Tue, 04 Feb 2025 12:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Feb 2025 12:47 PM IST
सार

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Milkipur bypoll: voting on 5 February.
रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर सोमवार को शाम पांच बजे थम गया। मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को मतगणना होगी। 414 मतदेय स्थलों पर मतदान कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 210 मतदेय स्थलों पर वेब कास्टिंग के साथ 25 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बताया कि उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। इसके लिए 71 मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्बर, नौ उड़न दस्ता टीम, नौ स्थैतिक निगरानी टीम, छह वीडियो निगरानी टीम टीम, दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट व 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


97.26 प्रतिशत मतदान पर्चियां वितरित की जा चुकी
डीएम ने बताया कि 97.26 प्रतिशत मतदान पर्चियां वितरित की जा चुकी हैं। बाकी बची मतदाता पर्ची का वितरण बीएलओ की ओर से शीघ्र करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन मतदाताओं को किसी कारणवश मतदान पर्ची नहीं मिलती है तो उसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अन्य विकल्प दिए गए हैं। इसमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों व डाकघरों से जारी फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व पैन कार्ड समेत कुछ अन्य विकल्प शामिल है। भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in से भी मतदाता सूचना पर्ची को डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि पांच फरवरी को होने वाले मतदान के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मानक के अनुसार सुरक्षा कार्मिक मंगलवार को पोलिंग पार्टी रवानगी के साथ मतदेय स्थल पर पहुंच जाएंगे। बाकी अपने-अपने क्षेत्र में तैनात किए जा चुके हैं।


उपचुनाव को भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिल्कीपुर क्षेत्र के मतदाता व निवासी चुनाव संबंधी कोई भी शिकायत होने पर उसकी जानकारी तत्काल दें। भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। शत प्रतिशत मतदान करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed