{"_id":"6a5be9437510107ce8036721","slug":"midwinter-registers-a-thrilling-victory-over-vijay-club-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1835347-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मिडविंटर ने विजय क्लब पर दर्ज की रोमांचक जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मिडविंटर ने विजय क्लब पर दर्ज की रोमांचक जीत
विज्ञापन
जिला फुटबॉल लीग के तहत हुए मुकाबले में भिड़तीं मिडविंटर क्लब (नीली) और विजय क्लब (पीली) की टीमे
लखनऊ। मिडविंटर क्लब ने विजय क्लब पर 1-0 से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। लीग के दूसरे मुकाबले में न्यू बॉयज और एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। चौक स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में शनिवार का पहला मुकाबला मिडविंटर और विजय क्लब के बीच खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर कई मूव बनाए लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। मध्यांतर से ठीक पहले मिडविंटर की अग्रिम पंक्ति ने शानदार मूव बनाया, जिस पर अमन ने शानदार गोल कर स्कोर को 1-0 पहुंचा दिया। मिडविंटर की यह बढ़त मुकाबले के अंत तक बरकरार रही।
लीग के दूसरे मुकाबले में न्यू बॉयज का सामना एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड से हुआ। यह मुकाबला भी बेहद कड़ा रहा, जिसमें दोनों टीमों के बीच गोल की जोर आजमाइश चलती रही। पहले हाफ में किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों की अंग्रिम पंक्ति को कुछ मिले लेकिन वह भी गोल में तब्दील नहीं हो सके। इस तरह मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

![]()