फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Midwinter & Paul Academy became champions

Lucknow News: मिडविंटर और पॉल अकादमी बनी चैंपियन

Sat, 06 Jun 2026 03:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Midwinter & Paul Academy became champions
प्रतियोगिता की विजेता टीमें 
लखनऊ। गुरुंग स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से आयोजित इंटर स्कूल एवं अकादमी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। अंडर-18 वर्ग के फाइनल में मिडविंटर अकादमी ने केल्विन को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मिडविंटर के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम की ओर से आरव, अभिषेक लाल और हर्ष सिंह ने एक-एक गोल दागकर जीत सुनिश्चित की। केल्विन की ओर से ऋषांत दुबे ने एकमात्र गोल किया। मिडविंटर अकादमी के अनमोल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंडर-15 वर्ग के फाइनल में पाॅल अकादमी और यूनिटी स्कूल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पाॅल अकादमी ने सात्विक के निर्णायक गोल की बदौलत यूनिटी स्कूल को 1-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। शानदार खेल के लिए सात्विक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। समापन समारोह में लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अनिल कुमार यादव और सीएमएस के एचओडी स्पोर्ट्स सुधांशु गौड़ भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता की विजेता टीमें 

प्रतियोगिता की विजेता टीमें 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed