फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mid-term training opportunity for 26 IAS: Training will be held in Mussoorie from August 2 to 27

26 आईएएस को मिड टर्म ट्रेनिंग का मौका : मसूरी में दो से 27 अगस्त तक होगा प्रशिक्षण

Fri, 09 Jul 2021 12:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Jul 2021 12:45 PM IST
सार

विशेष सचिव नियुक्ति ने बताया है कि 2005 व 2006 बैच के आईएएस अधिकारियों के लिए पहला, 2004 बैच के लिए दूसरा व 2003 बैच के लिए तीसरा मौका है। 1994 से 2002 बैच के आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार से नामांकन प्राप्त होने पर अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
Mid-term training opportunity for 26 IAS: Training will be held in Mussoorie from August 2 to 27
आईएएस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्र सरकार आईएएस अधिकारियों के लिए 2 से 27 अगस्त तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में मिड टर्म कॅरिअर ट्रेनिंग फेज-4 का आयोजन करने जा रही है। इसमें प्रदेश के विभिन्न बैच के 26 आईएएस अधिकारी शामिल हो सकते हैं। शासन ने इन अधिकारियों को 16 जुलाई से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया है। विशेष सचिव नियुक्ति घनश्याम मिश्र ने बताया है कि 2005 व 2006 बैच के आईएएस अधिकारियों के लिए पहला, 2004 बैच के लिए दूसरा व 2003 बैच के लिए तीसरा मौका है। 1994 से 2002 बैच के आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार से नामांकन प्राप्त होने पर अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण के लिए चिह्नित अधिकारियों में कई शासन के महत्वपूर्ण विभागों, मंडलों व जिलों के प्रशासन का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन आईएएस अफसरों को प्रशिक्षण का मौका
2000 बैच- अमित गुप्ता व दीपक अग्रवाल
2001 बैच- अपर्णा यू
2002 बैच- संजय कुमार
2003 बैच- रितु माहेश्वरी, अमृता सोनी, एवी राजमौलि, विकास गोठलवाल, पिंकी जोवेल, रिग्जियान सैंफिल।
2004 बैच- रवि कुमार एनजी., विजय विश्वास पंत, रोशन जैकब, गौरव दयाल व बलकार सिंह।
2005 बैच: सुरेंद्र सिंह, लोकेश एम., गोविंद राजू एनएस., गुर्रुला श्रीनिवासलु।
2006 बैच: जुहेर बिन सगीर, सारिका मोहन, कौशलराज शर्मा, प्रांजल यादव, सेल्वा कुमारी जे., हृषिकेश भास्कर यशोद व अभिषेक प्रकाश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed