फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mid day meal price increased in Uttar Pradesh.

मिड-डे-मील की राशि में बढोत्तरी: प्राइमरी के बच्चों के लिए 48 पैसा व जूनियर के बच्चों के लिए 72 पैसा बढ़ा

Tue, 02 May 2023 09:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 May 2023 09:28 AM IST
सार

प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे-मील के लिए प्रति छात्र प्रतिदिन 4.97 रुपये दिया जा रहा है। अब इसे बढ़ाकर 5.45 रुपये किया गया है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रति छात्र प्रतिदिन 7.45 रुपये के सापेक्ष इसे बढ़ाकर अब 8.17 रुपये किया गया है।
 

विज्ञापन
Mid day meal price increased in Uttar Pradesh.
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे-मील (मध्यान्ह भोजन) की राशि में बढोत्तरी की गई है। यह राशि प्राइमरी के बच्चों के लिए प्रति छात्र 48 पैसा प्रतिदिन व जूनियर के बच्चों के लिए 72 पैसा प्रतिदिन बढ़ी है। संशोधित दरें गत एक अप्रैल से लागू करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को दिए जाने वाले पके भोजन के लिए प्रति छात्र प्रतिदिन 4.97 रुपये दिया जा रहा है। अब इसे बढ़ाकर 5.45 रुपये किया गया है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रति छात्र प्रतिदिन 7.45 रुपये के सापेक्ष इसे बढ़ाकर अब 8.17 रुपये किया गया है। प्राधिकरण की ओर से सभी जिलाधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। कहा गया है कि संशोधित दरें केंद्र सरकार से मिलने वाली ग्रांट के अनुसार प्रभावी होंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बागियों पर चला चाबुक, भाजपा का सख्त रुख, 200 और बागी पार्टी से बाहर; अब तक 500 हुए OUT
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथ वाला कांग्रेस का नहीं, न ही साइकिल वाला सपा का, प्रत्याशियों को लेकर दिलचस्प नजारा


महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया है कि संशोधित दरों के संबंध में केंद्र सरकार के साथ जल्दी ही बैठक होगी। उसी में इस पर निर्णय होगा। बताया कि संशोधित दरें एक अप्रैल 2023 से प्रभावी होंगी। मालूम रहे कि विभाग की ओर से मिड-डे-मील में मोटे अनाज को भी शामिल करने की कवायद चल रही है। जल्द ही इस पर भी मुहर लगेगी।

जिलों में नई दरों को लागू करने की तारीख पर संशय
मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश को लेकर जिलों में संशय है। कुछ जिलों में बीएसए की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संशोधित दरें एक जनवरी 2023 से प्रभावी होंगी तो कुछ की ओर से कहा गया है कि संशोधित दरें एक अप्रैल 2023 से प्रभावी होंगी। कुछ जिलों के बीएसए अभी आदेश न मिलने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed