फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro works begin

...और हो गया लखनऊ मेट्रो का आगाज

Mon, 03 Mar 2014 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Mar 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
metro works begin

सोमवार लखनऊ मेट्रो के लिए ऐतिहासिक दिन है। मेट्रो परियोजना से जुड़ा पहला पत्थर रखते ही आज का दिन खास हो गया।

विज्ञापन


इस दौरान सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्य सचिव भी मौजूद है। सीएम ने कहा कि जल्द ही मेट्रो का काम शुरू होगा।

हालांकि एलएमआरसी की ओर से साफ कर दिया गया है कि, टर्न-की पर कौन सी कंपनी मेट्रो निर्माण कार्य करेगी, यह अभी तय नहीं किया गया है।

इसलिए फिलहाल एलएमआरसी मदर डिपो में निर्माण शुरू कर के औपचारिक शिलान्यास करा रहा है। जबकि, आगे की प्रक्रिया एलएमआरसी के प्रमुख सलाहकार ई.श्रीधरन तय करेंगे।

एलएमआरसी के एमडी राजीव अग्रवाल ने बताया कि, अमौसी से मुंशीपुलिया के बीच नार्थ-साउथ कॉरिडोर का शिलान्यास होगा। सबसे पहले अमौसी से आलमबाग के बीच मेट्रो रेल 2017 तक दौड़ेगी।

विज्ञापन

श्रीधरन का काम अब होगा शुरू

metro works begin

ई. श्रीधरन 3 मार्च को राजधानी आएंगे और उनका काम शुरू हो जाएगा। वे प्रमुख सलाहकार का पद भी संभाल लेंगे।

इसके बाद में वे डीएमआरसी से कोआर्डिनेट कर के टर्न-की और अन्य प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाएंगे। एलएमआरसी की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि, ई. श्रीधरन सोमवार को शिलान्यास समारोह में मौजूद रहेंगे।

आसाराम आश्रम की 15 बीघा जमीन डिपो में

metro works begin

आसाराम आश्रम की 15 बीघा जमीन भी बाद में मेट्रो डिपो में शामिल की जाएगी। राजस्व अभिलेखों में 17 किसानों के नाम पर यह जमीन दर्ज है।

ऐसे में एलएमआरसी की ओर से मुआवजा भी इन्हीं किसानों को दिया जाएगा। आसाराम आश्रम के संचालकों के हाथ आश्रम की भूमि जाने के  बावजूद कुछ भी हाथ में नहीं आएगा।

विज्ञापन

पूजा को मिलेगा उसका इनाम

metro works begin

पूजा यादव जिसको मेट्रो का सर्वश्रेष्ठ लोगो बनाने के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया, उसको 20 हजार रुपए का पुरस्कार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया।

इसके साथ द्वितीय पुरस्कार विजेता को भी उसका पुरस्कार इसी समारोह में दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed