फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro tickets will not be available from counter for three days

लखनऊ मेट्रो स्टेशनों पर आज से तीन दिन काउंटर पर नहीं मिलेंगे टिकट, यहां से लें सकेंगे

Thu, 08 Feb 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Feb 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
metro tickets will not be available from counter for three days
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक मेट्रो के सभी आठों स्टेशनों पर बृहस्पतिवार से तीन दिनों तक काउंटर से टिकट नहीं मिलेगा। इस दौरान सिर्फ टोकन वेंडिंग मशीन और गो-स्मार्ट कार्ड से ही टिकट लिए जा सकेंगे। एलएमआरसी ने यह रोक रीचार्ज कार्ड टर्मिनल मशीन (आरसीटीएम) और टोकन वेंडिंग मशीन (टीवीएम) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए लगाई है।
विज्ञापन


एलएमआरसी के जनसंपर्क अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि 8 से 10 फरवरी तक  ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर काउंटर से टिकट नहीं दिया जाएगा। यात्री सिर्फ टीवीएम और आरसीटीएम से ही टिकट ले सकेंगे।
विज्ञापन


हर स्टेशन पर चार ऑटोमेटिक टोकन वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। यात्रियों को मशीनों के इस्तेमाल में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए एलएमआरसी के कर्मचारी हर स्टेशन पर मशीन के पास मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिला पुरस्कार

metro tickets will not be available from counter for three days
लखनऊ मेट्रो स्मार्ट कार्ड
एलएमआरसी गो-स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों को पुरस्कृत करने के लिए योजना चला रही है। इसके तीसरे राउंड में बुधवार को दस यात्रियों को पुरस्कृत किया गया। पीआरओ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी दस यात्रियों को 100 रुपये के गो-स्मार्ट कार्ड का रिचार्ज कूपन दिया गया है। पुरस्कार पाने वालों में हरवीर सिंह, प्रतीक पिल्लै, अंकुर, शिशिर पटेल, सीमा जैन, प्राकुल चंद्रा, मिंटू प्रसाद सोनी, दिविक वर्मा, जया वर्मा और फैज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed