हादसा: काम में तेजी आते ही मेट्रो का पिलर ढहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेट्रो के काम में तेजी आते ही शुक्रवार को रात को हादसा हो गया। कृष्णानगर थाने के पास बन रहे मैट्रो के पिलर का जाल ढ़ह गया।
लापरवाही के साथ बन रहा पिलर का जाल सीधा डंपर के ऊपर गिरा। हालांकि, लेबर के नीचे नहीं होने की वजह से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
रात को करीब 11 बजे कानपुर रोड पर यह हादसा हुआ। यहां कृष्णानगर मैट्रो स्टेशन के लिए चिन्हित जगह के पास पिलर का निर्माण चल रहा था। इसके लिए सरियों का जाल बनाया गया था।
मौकेपर मौजूद स्टाफ के मुताबिक, सपोर्ट देने केलिए लगाई गई शटरिंग के कमजोर होने की वजह से सरियों का जाल गिर गया। उस समय पिलर के पास ही डंपर खड़ा हुआ था। डंपर का स्टाफ वहां से हट गया था।
कृष्णानगर से पुरानी चुंगी तक जाम
किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, सुरक्षा के चलते कानपुर रोड से ट्रैफिक को बंद कर दिया गया। इसकी वजह से कृष्णानगर से लेकर पुरानी चुंगी तक जाम लगा रहा।
मौके पर मौजूद स्टाफ ने बताया कि पिलर के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार किसी तरह डंपर से टकरा कर फंस गया। तार खिंचने के साथ ही पिलर को सपोर्ट देने के लिए लगी शटरिंग का ढ़ांचा भी ढ़ह गया।
इसके बाद पिलर का जाल सीधे डंपर पर आ गिरा। इसके बाद वहां काम बंद करा दिया गया। रात तक कोई भी एलएमआरसी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।