{"_id":"f42e3262ac9decb04602b49c7c9c68bd","slug":"metro-dipo-gets-green-flag-from-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो डिपो को कैबिनेट से हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो डिपो को कैबिनेट से हरी झंडी
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Feb 2014 07:43 AM IST
विज्ञापन
अमौसी से मुंशी पुलिया के बीच 23 किलोमीटर लंबे मेट्रो के नार्थ साउथ कॉरिडोर के लिए मदर डिपो 32वीं वाहिनी पीएसी की भूमि पर बनाने के लिए राज्य कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
कैबिनेट ने मेट्रो रेल परियोजना में आवश्यक परिवर्तनों के लिए मुख्यमंत्री को भी अधिकृत कर दिया है।
कानपुर रोड स्थित 32 वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में मेट्रो रेल परियोजना नार्थ साउथ कॉरिडोर के डिपो की स्थापना की जाएगी।
पीएसी की यहां करीब 83 एकड़ भूमि है। डिपो की स्थापना के लिए गृह विभाग 52 एकड़ भूमि लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) को दी जाएगी।
इसके अलावा बकाया 31 एकड़ भूमि को नए सिरे से एलएमआरसी अपने खर्च पर नियोजित करेगा। इसमें पीएसी जवानों के लिए नए बहुमंजिले आवास बनाए जाएंगे।
इसके अलावा यहां पुराने भवनों को गृह विभाग खुद ही ध्वस्त करवाएगा। इससे पहले वर्ष 2011 में बनाए गए डीपीआर में एयरपोर्ट के सामने डिपो बनाना तय किया गया था।
विज्ञापन
मगर उस क्षेत्र के एयरपोर्ट के फनल एरिया (प्रतिबंधित क्षेत्र) में आने के चलते पीएसी बटालियन की भूमि को इस काम के लिए चुना गया है।