फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Meteorological Department issued Yellow, Orange and Red Alert: Heavy rain warning in many districts of UP for the next three days

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट : तीन दिन यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 28 Jul 2021 10:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Jul 2021 10:24 AM IST
सार

अगले तीन दिन लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, अलग तारीखों में अलग जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Meteorological Department issued Yellow, Orange and Red Alert: Heavy rain warning in many districts of UP for the next three days
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, अगले तीन दिन लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। केन्द्र की ओर से सभी जिलों के लिए रेड व यलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने व सावधान रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


मौसम बुलेटिन के मुताबिक, अलग तारीखों में अलग जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। 27 जुलाई को सहारनपुर, बिजनौर, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होगी।
विज्ञापन


इन इलाकों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है
गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बराबंकी, शामली, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली और आसपास केइलाकों को ऑरेंज अलर्ट पर रखते हुए जोखिम से बचने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हैं ऑरेंज अलर्ट, रहें तैयार, ताकि न हो नुकसान
मौसम विभाग ने 28 जुलाई को ही सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद समेत कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को भारी बारिश में जोखिम की आशंका जताई गई है।


29 जुलाई यहां भी भारी बारिश
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बंदायू और आसपास केइलाकों के लिए यलो अलर्ट है तो बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, पीलीभीत के लिए ऑरेंन्ज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed