{"_id":"67825191c8497d4fa40e76af","slug":"message-of-environmental-protection-through-green-walk-event-lucknow-news-c-13-knp1050-1029169-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हरित वॉक इवेंट के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश, टॉक शो और जुंबा रहा आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हरित वॉक इवेंट के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश, टॉक शो और जुंबा रहा आकर्षण का केंद्र
Sat, 11 Jan 2025 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:48 PM IST
सार
हरित वॉक इवेंट के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसमें टॉक शो और जुंबा आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
इनर व्हील के स्थापना दिवस पर शेरोज कैफे तक निकाली गई रैली
विस्तार
यूपी में लखनऊ और बाराबंकी के इनरव्हील क्लबों की ओर से 101वें इनरव्हील दिवस पर शुक्रवार को शिरोज कैफे में हरित वॉक इवेंट मनाया गया। क्लब की महिला सदस्यों ने सिर पर हरी टोपी और हाथाें में पर्यावरण संरक्षण की तख्ती लिए 1090 चौराहे से शिरोज कैफै तक रैली निकाली।
रैली का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। इनमें टॉक शो और जुंबा आकर्षण का केंद्र रहा। टॉक शो का संचालन चीफ इनोवेशन ऑफिसर ऑफ स्पार्कलिव राधिका मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रैली का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। इनमें टॉक शो और जुंबा आकर्षण का केंद्र रहा। टॉक शो का संचालन चीफ इनोवेशन ऑफिसर ऑफ स्पार्कलिव राधिका मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य।
पर्यावरणीय प्रभाव पर चर्चा
इसके अतंर्गत प्लास्टिक का उपयोग कम करने और इसके पर्यावरणीय प्रभाव पर चर्चा की गई। वहीं, क्लबों ने सबसे अधिक प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने की प्रतिस्पर्धा भी कराई। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की मेंटर अर्चना अग्रवाल, डॉ. आभा वर्मा, शिखा भार्गव और मधु भार्गव समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।