{"_id":"67a3ca0de51c9086e40af69e","slug":"message-given-through-colors-to-prevent-cervical-cancer-lucknow-news-c-13-1-lko1110-1065250-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंगो से दिया सर्वाइकल कैंसर से बचाव का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंगो से दिया सर्वाइकल कैंसर से बचाव का संदेश
विज्ञापन
लखनऊ । स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने विश्व कैंसर दिवस पर खुनखुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को कैंसर मुक्त भारत व एचपीवी वैक्सीन जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया। रंगोली प्रतियोगिता भी हुई। इसमें छात्राओं ने रंगों के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर की आकृति बनाकर बचाव का संदेश दिया। विजेताओं को बेस्ट कैंसर सपोर्टर का मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. सुधीर मेहरोत्रा ने स्तन कैंसर से संबंधित जानकारी दी। डॉ. प्रज्ञा गुप्ता ने सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण व बचाव की जानकारी दी। डॉ. नीलू सुमेदा त्रिवेदी ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 28 वर्ष की बच्चियों को जल्द से जल्द एचपीवी वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया। संस्था ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों को निजी खर्चे पर एचपीवी वैक्सीन मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. मयंक मोहन, रवि कुमार, डॉ. अमरेंद्र कुमार, प्रो. डीके अवस्थी, प्रधानाचार्य प्रो. अंशु केडिया भी मौजूद रहीं