फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meritorious students will get departmentwise medal

लविवि : मेधावियों को विभागवार मिलेंगे मेडल, कोरोना संक्रमण की वजह से दीक्षांत समारोह में दिए गए थे सिर्फ 15 पदक

Sun, 28 Feb 2021 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
meritorious students will get departmentwise medal
लखनऊ विश्वविद्यालय में पदक विजेताओं का इंतजार खत्म होने को है। परीक्षा विभाग ने सभी विभागों को उनके यहां के पदक भेज दिए हैं। इसके साथ ही यह निर्देश दिया है कि विभागाध्यक्ष अपने स्तर से इसके लिए कार्यक्रम तय करके पदक वितरित कर दें। लविवि में 21 नवंबर 2020 को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। दीक्षांत समारोह में कम भीड़ हो इसलिए केवल 15 पदक ही वितरित किए गये थे। बाकी बचे हुए करीब 180 पदक अब विभागवार बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

लविवि का दीक्षांत समारोह इस साल स्थापना दिवस समारोह के दौरान ही आयोजित किया गया था। हर साल दीक्षांत समारोह में ही सभी पदक वितरित किए जाते हैं। इस साल कोरोना संक्रमण की वजह से समारोह में ज्यादा भीड़ नहीं हो सकती थी। इसलिए मुख्य समारोह में सिर्फ 15 मेधावियों को ही पदक दिए गए। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक प्रो. आनंद मुरारी सक्सेना की ओर से सभी विभागों को पदक भेज दिए गए हैं। ये पदक विभागाध्यक्षों को समारोह आयोजित करके वितरित करने हैं।
विज्ञापन

विधि संकाय से होगी शुरुआत
लविवि में विधि संकाय से पदक वितरण की शुरुआत होगी। ज्यूरिस हॉल में होने वाले कार्यक्रम में जस्टिस केजे ठक्कर और डॉ. जस्टिस राजेश सिंह चौहान तथा जस्टिस शमीम अहमद की उपस्थिति में पदक वितरित किए जाएंगे। इसमें 13 मेधावियों को कुल 25 पदक दिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed