{"_id":"695ad330b5d2e5eaf0091590","slug":"mercury-plunges-by-54-degrees-minimum-temperature-at-6-degrees-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1545982-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पारे ने लगाया 5.4 डिग्री का गोता, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पारे ने लगाया 5.4 डिग्री का गोता, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर
विज्ञापन
ठंड के चलते रविवार को लखनऊ में कुछ ऐसा दिखा नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में गलन भरी सर्द पछुआ हवाओं का सितम जारी है। इसके असर से शनिवार की रात पारे ने 5.4 डिग्री का गोता लगाया और रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन में सबसे कम तापमान है। दिन में भी गलन भरी हवाओं ने चैन न लेने दिया। सुबह घने कोहरे के बाद दोपहर में गुनगुनी धूप तो निकली, लेकिन सर्द हवाओं ने धूप को भी फीका साबित किया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी और सूखी पछुआ हवाओं के कारण गलन में इजाफा हुआ है। दिन में तेज ठंडी हवाएं, कोहरा और धूप बेअसर होने से शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रही। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी घने कोहरे और ठंडी हवाओं से तापमान सामान्य से कम ही रहने के आसार हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान बिना बदलाव के 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री की बड़ी गिरावट के साथ 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
इस सीजन में दर्ज सबसे कम न्यूनतम तापमान
03 जनवरी - 6.0 डिग्री सेल्सियस
01 जनवरी - 7.0 डिग्री सेल्सियस
31 दिसंबर - 7.1 डिग्री सेल्सियस
फिर बिगड़ी लालबाग की हवा
रविवार को लखनऊ में लालबाग और तालकटोरा की हवा खराब नजर आई। लालबाग का वायु गुणवत्ता सूचकांक 376 दर्ज जो लाल यानी बेहद खराब श्रेणी में था। गोमतीनगर और अलीगंज की हवा पीले श्रेणी में और कुकरैल व बीबीएयू की हवा हरे श्रेणी में दर्ज हुई।
विज्ञापन
लालबाग- 376 - लाल- बेहद खराब
तालकटोरा -208 ऑरेंज- खराब
अलीगंज- 190 - पीला- औसत
गोमतीनगर- 170 - पीला- औसत
बीबीएयू- 80 - हरा - अच्छा
कुकरैल- 74- हरा - अच्छा

ठंड के चलते रविवार को लखनऊ में कुछ ऐसा दिखा नजारा। - फोटो : अमर उजाला

ठंड के चलते रविवार को लखनऊ में कुछ ऐसा दिखा नजारा। - फोटो : अमर उजाला

ठंड के चलते रविवार को लखनऊ में कुछ ऐसा दिखा नजारा। - फोटो : अमर उजाला