{"_id":"69e3e7f623654112d60075f3","slug":"mercury-at-41-heat-makes-people-miserable-lucknow-news-c-13-lko1096-1697573-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पारा<bha>@<\/bha> 41, तपिश ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पारा<bha>@</bha> 41, तपिश ने किया बेहाल
विज्ञापन
तेज धूप से शनिवार को लोग परेशान रहे।
लखनऊ। सुबह से ही चटख धूप से दिन की शुरुआत हुई और फिर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया गर्मी का अहसास बढ़ता गया। दोपहर तक तेज धूप ने आमजन को बेहाल कर दिया। हवा में भी गर्माहट महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में शनिवार को राजधानी सबसे अधिक गर्म रही। इस वर्ष पहली बार तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन से लखनऊ में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा था। 16 और 17 अप्रैल को यह 39.8 डिग्री था। शनिवार को पारा अचानक 41 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तापमान में मामूली वृद्धि एक-दो दिन जारी रहने के आसार हैं। तापमान में बढ़ोतरी का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। दोपहर में बिना जरूरी काम के लोगों ने घर से न निकलने में ही बेहतरी समझी। बाजारों में दोपहर के वक्त अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही।