फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mercury again crosses 40 degrees, now heat wave expected

Lucknow News: पारा फिर 40 डिग्री के पार, अब लू के आसार

Mon, 08 Jun 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mercury again crosses 40 degrees, now heat wave expected
धूप से बचाव करतीं युवतियां।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में रविवार को गर्मी के तेवर तल्ख नजर आए। लगभग एक सप्ताह के बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। दोपहर में धूप और तपिश इतनी ज्यादा थी कि सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अब आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और लू का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही 10 जून यानी मंगलवार को लखनऊ में लू के थपेड़े चलने का पूर्वानुमान है। फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत के आसार नजर नहीं आ रहे। ऐसे में क्रमिक गति से तापमान बढ़ने से गर्मी के तेवर और तल्ख होंगे।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री की बढ़त के साथ 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



राजधानी की हवा का हाल

रविवार को लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से पांच स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता पीली श्रेणी यानी औसत दर्जे की रिकॉर्ड हुई। सिर्फ लालबाग की हवा हरे यानी अच्छे श्रेणी की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालबाग- 100 - हरा - अच्छा

गोमतीनगर- 104 - पीला- औसत

बीबीएयू- 105 - पीला- औसत

तालकटोरा- 111- पीला- औसत

कुकरैल- 121- पीला- औसत

अलीगंज- 160 - पीला- औसत

धूप से बचाव करतीं युवतियां। 

धूप से बचाव करतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

धूप से बचाव करतीं युवतियां। 

धूप से बचाव करतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

धूप से बचाव करतीं युवतियां। 

धूप से बचाव करतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

धूप से बचाव करतीं युवतियां। 

धूप से बचाव करतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

धूप से बचाव करतीं युवतियां। 

धूप से बचाव करतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

धूप से बचाव करतीं युवतियां। 

धूप से बचाव करतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

धूप से बचाव करतीं युवतियां। 

धूप से बचाव करतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed