{"_id":"5d3183548ebc3e6cc5783414","slug":"mentally-challenged-boy-suicide-in-awadh-express-toilet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अवध एक्सप्रेस के यात्री ने खोला शौचालय का दरवाजा, लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अवध एक्सप्रेस के यात्री ने खोला शौचालय का दरवाजा, लटका मिला शव
Fri, 19 Jul 2019 03:32 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 19 Jul 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से गोंडा जा रहे मानसिक मंदित यात्री ने ट्रेन के शौचालय में फांसी लगा ली। ऐशबाग जीआरपी चौकी के प्रभारी बलजीत यादव के मुताबिक, बलरामपुर निवासी मो. अली अपने भाई कलाम के साथ अवध एक्सप्रेस के सामान्य कोच से गोंडा जा रहा था।
बृहस्पतिवार को ट्रेन जब कानपुर से चली तो मो. अली शौचालय गया और लोवर के नारे से पाइप के सहारे फांसी लगा ली। ऐशबाग में शव उतार कर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया। इस कारण ट्रेन 90 मिनट देरी से रवाना हो पाई।
बताया गया कि 19037 अवध एक्सप्रेस बांद्रा से गोरखपुर जा रही थी। बलरामपुर निवासी मोहम्मद अली (30 वर्ष) अपने छोटे भाई कलाम के साथ बांद्रा से गोंडा जा रहे थे। मोहम्मद अली का उपचार बलरामपुर में चल रहा था। वह दोबारा उपचार के लिए भाई के साथ आ रहा था।

ट्रेन के कानपुर से छूटने के बाद मोहम्मद अली शौचालय गया था। बहुत देर तक वह बाहर नहीं निकला ट्रेन सुबह 6:40 बजे ऐशबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। यहां बाहर खड़े यात्रियों ने देखा कि शौचालय के भीतर एक युवक फांसी पर झूल रहा है।
इसकी सूचना बोगी के दूसरे यात्रियों को दी गई। चौकी प्रभारी बलजीत यादव ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाई है। परिवार के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई कारण नहीं बता सके। बोगी के अन्य यात्रियों के भी बयान दर्ज किए गए।