फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Menka Gandhi supports the demand of wrestlers protesting on Jantar mantar.

Menka Gandhi: भाजपा सांसद मेनका गांधी ने किया पहलवानों का समर्थन, बोलीं- भगवान करें उन्हें न्याय मिले

Wed, 03 May 2023 11:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 May 2023 11:30 AM IST
सार

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे महिला पहलवानों का समर्थन किया है। मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर ही आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Menka Gandhi supports the demand of wrestlers protesting on Jantar mantar.
भाजपा सांसद मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने धरने पर बैठी पहलवानों के लिए भगवान से न्याय मांगा है। वह अपने चार दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंची हैं। सांसद मेनका गांधी से जब धरने पर बैठी महिला पहलवानों के संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही नपे तुले शब्दों में जवाब दिया।

विज्ञापन


उन्होंने धरने पर बैठी महिला पहलवानों के लिए बस इतना ही कहा कि यह अफसोस की बात है। भगवान करें उन्हें न्याय मिले। उल्लेखनीय है कि  पहलवानों ने भाजपा के ही सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भगवा खेमे में वर्चस्व कायम रखने तो सपा के सामने वजूद की चुनौती, निकायों के नतीजे होंगे अहम

ये भी पढ़ें - कोई मसला 'विराट' और 'गंभीर ' नहीं, यूपी पुलिस ने मीम्स बनाकर डायल 112 का किया प्रमोशन


ऐसे में भाजपा सांसद मेनका गांधी के इस संक्षिप्त समर्थन से उन्हें बल मिलेगा तो विपक्षी भी मुखर हो सकते हैं। वहीं, मंगलवार को चुनावी सभा के दौरान मेनका गांधी ने यूपी में माफियाओं पर हुई कार्रवाई की भी तारीफ की थी जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार की कार्रवाई से माफिया अपने घरों में दुबक गए हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी शराफत से रहना चाहता है, वह चाहता है कि वह बिना किसी से डरे अपना जीवन यापन करे। इस तरह चुनाव प्रचार के बहाने मेनका गांधी ने सरकार की तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed